सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल आने वाले दिनों में रिलायंस जियो जैसे ही टैरिफ कर देगी. यह बड़ा ऐलान खुद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन ने किया है.
रिलायंस जियो लॉन्च के बाद दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा के प्लान की कीमतें कम तो की हैं, लेकिन टैरिफ में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. भारतीय टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने वायर्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए 1 रुपये से कम में ही 1GB डेटा वाला प्लान लॉन्च किया है.
अब बीएसएनएल ने कहा है कि रिलायंस जियो का के लिए चैलेंज की तरह है और कंपनी जियो के प्लान के साथ टैरिफ दर टैरिफ मुकाबला करेगी.
बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा है कि कंपनी जियो के टैरिफ को मद्देनजर रखते हुए अपने तमाम टैरिफ में बड़ा बदलाव करने के लि तैयार है.
उन्होंने कहा है, 'यह आस्तित्व का सवाल है, प्लान को जियो के टैरिफ के बराबर करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. अगर जियो का टैरिफ सस्ते हैं तो बीएसएनएल और दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी अपने प्लान को ऐसा ही करेंगी'
उन्होंने प्लान को जियो के बराबर लाने के बारे में कहा है, को सफलतापूर्वक मैच कर सकती है, क्योंकि हम बाजार में पहले से हैं, इसके अलावा हम लैंडलाइन और ऑप्टिकल फाइबर ऑपरेट हैं इसलिए हमारे पास ब्रॉडबैंड टैरिफ भी हैं. चुंकि हम नए नहीं है इसलिए शुरुआत और इन्वेस्ट करने की भी जरुरत नहीं है'
बयानों से साफ है कि जल्द ही कस्टमर्स को मोबाइल के भारी भरकम बिल से निजात मिलने वाली है. जाहिर है अगर बीएसएनल भी रिलायंस जियो जैसे टैरिफ के साथ बाजार में आएगा तो एयरटेल और वोडाफोन के लिए सदमें से कम नहीं होगा. क्योंकि बीएसएनएल के पास यूजर बेस के साथ हर जगह उपलब्धता भी है.
मुन्ज़िर अहमद