सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट में टॉप कंपनी, OnePlus 5T बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

Galaxy Note 8, Galaxy A8 Plus और हाल में ही लॉन्च हुए S9 और S9 Plus की सफलता पर सवार होकर सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट में एक बार फिर टॉप कंपनी बन गई है और 2018 की पहली तिमाही में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा रही. एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

Galaxy Note 8, Galaxy A8 Plus और हाल में ही लॉन्च हुए S9 और S9 Plus की सफलता पर सवार होकर सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट में एक बार फिर टॉप कंपनी बन गई है और 2018 की पहली तिमाही में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा रही. एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.  

स्मार्टफोन बाजार के प्रीमियम सेगमेंट का आधे से ज्यादा हिस्सा सैमसंग के पास रहा और कंपनी की साल-दर-साल वृद्धि दर 16 फीसदी रही, जिसमें S9, S9 Plus, Note 8 और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा.

Advertisement

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने बताया कि वनप्लस 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है, जबकि ऐपल 20 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तीसरे नंबर पर है. प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग, वनप्लस और ऐपल की कुल मिलाकर बाजार हिस्सेदारी 95 फीसदी है.  

सैमसंग ने S9 और S9 Plus को भारत में 16 मार्च को लॉन्च किया था. इसके अलावा OnePlus ने  Q3 2017 से अपने दूसरे पोजिशन को बरकरार रखा है. इस तिमाही के दौरान बेस्ट सेलिंग मॉडल रहा. इसमें स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन लॉन्च करना और ऑफलाइन सेगमेंट में विस्तार करना कंपनी के लिए फायदेमंद रहा.

(इनपुट-आईएएनएस)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement