रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया Lyf Flame 6 स्मार्टफोन, कीमत 3,999 रुपये

रिलायंस रिटेल ने 3,999 रुपये में Lyf Flame 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसकी सिर्फ एक ही खासियत, जानिए वो क्या है.

Advertisement
Lyf Flame 6 Lyf Flame 6

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

रिलायंस रिटेल ने एक नया बजट स्मार्टफोन Lyf Flame 6 लॉन्च किया है. इसकी कीमत 3,999 रुपये है और इसे रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस से खरीदा जा सकता है.

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ओएस वाले इस स्मार्टफोन में दो सिम लगाए जा सकते है. हालांकि इसमें एक ही 4G सिम लगेगा. 4 इंच की है और इसमें 1.5GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 512MB रैम दिया गया है.

Advertisement

बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें लाइट के साथ 2 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 4GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G कनेक्टिविटी सहित एफएम रेडियो, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. रिलायंस रिटेल के दूसरे स्मार्टफोन की तरह इसमें भी के लिए VoLTE सपोर्ट दिया गया है.

इसकी बैट्री 1,750mAh की है, और कंपनी का दावा है कि यह 4.5 घंटे की टॉकटाइम और 175 घेंट की स्टैंडबाइ बैकअप देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement