Paytm के सीईओ के लिए आपस में लड़े Airtel और Jio

Paytm के सीईओ ने एयरटेल से मांगा ज्यादा डेटा तो Jio ने दे दिया बढ़िया ऑफर.

Advertisement
Paytm के CEO को Jio ने ट्विटर पर दिया ये ऑफर Paytm के CEO को Jio ने ट्विटर पर दिया ये ऑफर

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

टेलीकॉम कंपनियों का आपसी मुकाबला आज मोबाइल वॉलेट कंपनी Paytm के चीफ विजय शेखर शर्मा के साथ सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर सार्वजनिक हुई.


शर्मा ने अपने सर्विल प्रोवाइडर एयरटेल से अधिक डेटा मांगा तो प्लान की पेशकश की. दरअसल शर्मा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने एयरटेल के कस्टमर केयर पर फोन किया और 2,999 रपये के प्लान में मौजूदा 15GB मासिक इस्तेमाल सीमा के बजाय 60GB मासिक इस्तेमाल का ऑप्शन पाया.

Advertisement

रिलायंस जियो ने तुरंत इस पर रिप्लाई दिया और शर्मा से कहा, अब और कोई नहीं.. जियो करो. हमें फोन किए बिना ही 499 रुपये में 56GB डेटा मिल रहा है तो 2999 क्यों खर्च कर रहे हैं. शर्मा ने जियो की पेशकश पर खुशी जताई और की घोषणा की.


 इस बीच भारती एयरटेल के CEO गोपाल विट्टल ने पोस्टपेड ग्राहकों को एक ईमेल में कहा है कि वे 13 मार्च से माय एयरटेल ऐप के जरिए कुछ नि:शुल्क डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement