बार्सिलोना की तर्ज पर 27 से 29 सितंबर तक होगा इंडियन मोबाइल कांग्रेस

भारत में इस साल पहली बार 27 से 29 सितंबर तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा. इसका आयोजन दिल्ली में होगा. इस कांग्रेस में करीब 8-10 प्रमुख देशों के भाग लेने की उम्मीद है.

Advertisement
फोटो क्रेडिट- Reuters फोटो क्रेडिट- Reuters

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

बार्सिलोना में हुए वार्षिक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) द्वारा दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने के बाद भारत ने इस साल पहली बार 27 से 29 सितंबर तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस के अपने संस्करण के आयोजन की तैयारी की है.

इसका आयोजन दिल्ली में होगा. इस कांग्रेस में करीब 8-10 प्रमुख देशों के भाग लेने की उम्मीद है.

इस कार्यक्रम का आयोजन दूर संचार विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से दूरसंचार उद्योग संगठन, सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा आयोजित किया जाएगा.इसका आयोजन प्रगति मैदान में से किया जाएगा.

Advertisement


COAI के डायरेक्टर जरनल राजन एस. मैथ्यूज ने आईएएनएस से कहा, 'हमने महसूस किया कि भारत में एक प्रमुख आयोजन की जरूरत है. पश्चिम में हमारे पास बार्सिलोना कार्यक्रम (MWC) है, पूर्व में शंघाई वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस है, लेकिन इस पैमाने का दक्षिण-पूर्व एशिया में कुछ नहीं था. यह कार्यक्रम इस उद्देश्य को पूरा करेगा.'

मैथ्यूज ने कहा कि स्वीडेन, इजरायल और ब्रिटेन जैसे देशों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है. इसमें अमेरिका और कनाडा के साथ भागीदारी को लेकर सक्रिय बातचीत जारी है.

उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में . यह भारत में प्रमुख आयोजन होगा. यह एक वार्षिक कार्यक्रम होगा.'

 

इस कार्यक्रम के लिए पी. रामकृष्णा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है.

रामकृष्णा ने आईएएनएस से कहा, 'MWC बार्सिलोना के आधार पर भारत में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए बीते छह महीनों से तैयारियां चल रही है.'

Advertisement


यह कार्यक्रम व्यापार से उपभोक्ता तक पहुंचने के लिए है. समारोह के अंतिम दिन हम जनता के लिए मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था करेंगे.

रामकृष्ण ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी, संवाद और पुरस्कार सत्र का भी आयोजन होगा.

इस कार्यक्रम को अंजाम देने के लिए एक सलाहकार समिति बनाई गई है. इसके अध्यक्ष दूरसंचार विभाग के सचिव (वर्तमान में यह पद रिक्त है) और उपाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सचिव अरुणा सुंदराजन हैं. इसमें पूरी परियोजना के मार्गदर्शन के लिए उद्योग मीडिया और अन्य संगठनों के सदस्य भी हैं.

वाइब्रेंट गुजरात का आयोजन करने वाली K एंड D कम्युनिकेशन लिमिटेड इस परियोजना का कार्यक्रम प्रबंधक है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »