भारत में लॉन्च हुए HTC U Ultra और HTC U Play

HTC ने अपने दो नए हैंडसेट HTC U Ultra और HTC U Play को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यहां जाने कीमत और फीचर्स...

Advertisement
 भारत में लॉन्च हुई  HTC U Ultra और HTC U Play भारत में लॉन्च हुई HTC U Ultra और HTC U Play

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

ताइवान की हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HTC ने अपने दो स्मार्टफोन HTC U Ultra और HTC U Play को भारत में लॉन्च कर दिया है. Ultra की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है वहीं Play की कीमत 39,990 रुपये है. दोनों स्मार्टफोन के साथ एक साल का इंश्योरेंस दिया गया है जिसमें लिक्विड डैमेज और फिजिकल डैमेज कवर शामिल है. HTC U Ultra और HTC U Play को 6 मार्च से खरीदा जा सकता है.

Advertisement


U Ultra जो कि भारतीय बाजार में सफायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लू, कॉसमेटिक पिंक और आइस व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है उसमें 4GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसे कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

HTC U Ultra में 5.7 इंच का QHD डिस्प्ले है जो एंड्राइड 7.0 नूगट पर काम करता है. कैमरे की बात की जाए तो इसमें f/2.8 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस वाला कैमरा है वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.


Ultra सिंगल सिम और डबल सिम वाले दो वेरिएंट में पेश किया गया है. कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें VoLTE के साथ 4G LTE, GPS/ A-GPS, Bluetooth v4.2, Wi-Fi 802.11ac, NFC, DLNA, Miracast, HTC Connect और USB 3.1 Type-C दिया गया है. इस स्मार्टफोन में HTC USonic फीचर भी दिया गया है.

Advertisement

HTC U Play की बात की जाए तो इसमें 5.2 इंच का डिस्प्ले और ऑक्टा कोर Mediatek Helio प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. Play में 2,500mAh की बैटरी के साथ-साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement