गूगल ने पिछले साल सितंबर में दो नए नेक्सस स्मर्टफोन 6P और 5X लॉन्च किए थे. अब खबर यह आ रही है कि इस साल ताइवान की कंपनी HTC दो नेक्सस बनाएगी. इसके लिए दोनों कंपनियों में करार हो चुका है.
पिछले साल ने बनाया था जबकि दूसरा 6P हुवेई ने तैयार किया था. चीन की एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एचटीसी के एक नेक्सस की स्क्रीन साइज 5 इंच की होगी जबकि दूसरे में 5.5 इंच की स्क्रीन दी जाएगी.
HTC के साथ गूगल ने बनाया था पहला Nexus
गौरतलब है कि गूगल ने 2010 में Nexus One बनाने के लिए भी एचटीसी के साथ करार किया था. 3.7 इंच स्क्रीन वाले Nexus One में 512MB रैम और दिया गया था. इसके अलावा 2014 में भी एचटीसी ने 9 स्क्रीन वाला Nexus 9 टैबलेट लॉन्च किया था जिसमें 2GB रैम के साथ एनवीडियो टेग्रा ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है.
नेक्सस फैंस के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है, क्योंकि नेक्सस की शुरुआत ही गूगल ने इसी कंपनी से की थी. इसके अलावा वह फोन अब तक के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक था. एचटीसी नेक्सस को अब तक का सबसे बेहतरीन नेक्सस भी माना जाता है, पर उसकी उपलब्धता लिमिटेड थी. अब फिर से गूगल इस कंपनी के साथ नेक्सस बना रही है तो जरूर नेक्सस फैंस को इस साल अच्छी खबर मिलने वाली है.
मुन्ज़िर अहमद