0.0% मार्केट शेयर के साथ हुआ ब्लैकबेरी का बाजार से सफाया

एक समय था जब ब्लैकबेरी के हैंडसेट ट्रेंड थे और स्टेटस सिंबल बन रहे थे, लेकिन अब इस कंपनी के हैंडसेट मोबाइल बाजार से पूरी तरह साफ हो चुके हैं.

Advertisement
ब्लैकबेरी हैंडसेट ब्लैकबेरी हैंडसेट

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

ब्लैकबेरी मोबाइल फोन के बाजार से आधिकारिक तौर पर लगभग खत्म हो ही गई है. लेकिन अब ग्लोबल मार्केट शेयर के मामले में भी कंपनी 0.0 फीसदी के साथ पूरी तरह से साफ हो चुकी है.

रिसर्च फर्म गार्टनर की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 की चौथी तिमाही में 132 मिलियन स्मार्टफोन्स बेचे गए. इनमें से सिर्फ 2 लाख 7 हजार ही स्मार्टफोन ऐसे थे जिसमें ब्लैकबेरी के ऑपरेटिंग सिस्टम दिए गए थे.

Advertisement

इसे आंकड़ों मे तब्दील करें तो यह कुल स्मार्टफोन बाजार का 0.0481 फीसदी ही है. यानी साफतौर पर बाजार से ब्लैकबेरी का सफाया हो चुका है.

गार्टनर के डेटा के मुताबिक 2016 की चौथी तिमाही में 352.7 और फिलहाल इसका मार्केट शेयर 81.7 फीसदी है. दूसरे नंबर पर ऐपल का iOS है और कंपनी ने इस तिमाही में 77 मिलियन युनिट्स बेचे हैं. कुल मार्केट शेयर की बात करें तो एंड्रॉयड के बाद ऐपल है जिसका शेयर 17.9 फीसदी है.

गौरतलब है कि बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद ब्लैकबेरी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ वापसी भी की. लेकिन गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम ने भी कंपनी को डूबने से नहीं बचाया और कंपनी ने अपना मोबाइल बिजनेस बंद कर दिया.

ध्यान देने वाली बात यह है कि बाजार में ब्लैकेबरी के तीन एंड्रॉयड . लेकिन बाजार में इन मोबाइल फोन्स की कम डिमांड को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि ब्लैकबेरी फिलहाल के लिए तो साफ ही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »