अब जम्मू और कश्मीर में भी चलेगा Airtel का 4G नेटवर्क

एयरटेल की 4G सर्विस अब जम्मू और कश्मीर रिजन में भी शुरू हो चुकी है.

Advertisement
जम्मू और कश्मीर में भी चलेगा Airtel का 4G नेटवर्क जम्मू और कश्मीर में भी चलेगा Airtel का 4G नेटवर्क

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने जम्मू कश्मीर में 4G सेवा शुरू किये जाने की घोषणा की. इसके साथ कंपनी देश भर में 4G सेवा शुरू कर चुकी है.


जम्मू कश्मीर में सेवा की शुरूआत के साथ एयरटेल सेवा अब देश के स में उपलब्ध होगी. 4G सर्विस अभी जम्मू रीजन के 25 लोकेशन के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. कंपनी जल्द ही इसे जम्मू और कश्मीर के 100 शहरों तक फैलाने की प्लानिंग कर रही है. जम्मू और कश्मीर में 4G नेटवर्क को FD LTE टेक्नोलॉजी की मदद से शुरू किया गया है.

Advertisement

भारती एयरटेल के COO (जम्मू कश्मीर) रवीन्द्र देसाई ने कहा, हम जम्मू कश्मीर में 4G सेवा शुरू कर खुश हैं और ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर लेकर उत्साहित हैं.


Airtel 4G सर्विस 3G के दाम में उपलब्ध है. ग्राहक 4G सिम के लिए फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं और प्रीपेड-पोस्टपेड दोनों ही में का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement