कोहली और अनुष्का हैं क्रिकेट-बॉलीवुड का 'विराट' कनेक्शन

क्रिकेट और बॉलीवुड कनेक्शन बहुत पुराना है. कुछ प्रेम कहानियां अंजाम तक पहुंची तो कुछ बस चर्चा में रहकर ही खत्म हो गईं. इन दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे तगड़ा कनेक्शन देखने को मिलता है टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच.

Advertisement
विराट और अनुष्का की लवस्टोरी विराट और अनुष्का की लवस्टोरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2015,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

क्रिकेट और बॉलीवुड कनेक्शन बहुत पुराना है. कुछ प्रेम कहानियां अंजाम तक पहुंची तो कुछ बस चर्चा में रहकर ही खत्म हो गईं. इन दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे तगड़ा कनेक्शन देखने को मिलता है टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच. दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा ही दी है. विराट खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं.

Advertisement

कैसे शुरू हुई ये 'लव स्टोरी'
एक विज्ञापन के लिए मिले. विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों के . दोस्ती थोड़ी गहरी हुई और प्यार में बदलने लगी. शुरुआत में दोनों ही इससे मुकरते रहे. 2014 की शुरुआत में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई. इस दौरे पर अनुष्का भी उनके पीछे-पीछे गईं. दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. फिर क्या था दोनों के बीच प्यार की खबरें आम होती गईं.


इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में वनडे में 6000 रन पूरा करने पर विराट ने बल्ले से फ्लाइंग KISS भी दिया. यह किस उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के लिए था. इसके बाद क्या था दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और आए दिन दोनों साथ नजर आने लगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया गई तो अनुष्का शर्मा भी विराट के साथ नजर आईं. टीम के ऑफिशियल लंच पार्टी में भी अनुष्का और विराट साथ नजर आए.

Advertisement

विराट ने जब ट्विटर पर कहा 'MY love...'
विराट कोहली ने अनुष्का की फिल्म एनएच 10 देखी और फिर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए यह ट्वीट किया-


वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब 'अनुष्का' बनीं विलेन
टीम इंडिया अजेय रहते हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंची. सेमीफाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना था. इस मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी सिडनी पहुंचीं. इस मैच में टीम इंडिया तो हारी ही विराट कोहली ने भी बहुत खराब बल्लेबाजी की. फिर क्या था ट्विटर, फेसबुक पर अनुष्का को लेकर बहुत जोक्स बनने लगे. अनुष्का अचानक से क्रिकेट फैन्स के लिए विलेन बन गईं.

...विराट ने थामे रखा हाथ
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार से हर कोई बहुत निराश था. पूरी टीम स्वदेश लौटी. इस दौरान विराट एक समझदार साथी की तरह अनुष्का का हाथ थामे नजर आए. मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए विराट के हाथ में अनुष्का का हाथ था. वर्ल्ड कप के बाद विराट ने जब पहली बार इस बारे में चुप्पी तोड़ी तो कहा कि उन्हें बहुत दुख पहुंचा कि अनुष्का का इस तरह मजाक बनाया गया.

शादी की खबरें...
दोनों अब काफी अच्छी तरह से एक दूसरे को समझ चुके हैं. दोनों ही अपनी अपनी फील्ड में अच्छा काम कर रहे हैं. खबरें आ रही हैं कि विराट और अनुष्का अगले साल शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे. अगर ऐसा होता है तो बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता थोड़ा और मजबूत हो जाएगा.

Advertisement

इजाबेल लीटे को डेट कर चुके हैं विराट
इजाबेल ही वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बीते दिनों अपने और क्रिकेटर विराट कोहली के संबंध का खुलासा किया था. एक पत्रकार से बातचीत में उन्होंने माना था कि वह विराट के साथ दो साल तक रिलेशनशिप में थीं.

गूगल पर आज भी कई तस्वीरें मौजूद हैं जिनमें विराट और इजाबेल एक साथ नजर आ रहे हैं. विराट से उनके अफेयर की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ा था जब कुछ तस्वीरों में दोनों सिंगापुर की सड़कों पर एक साथ घूमते नजर आए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »