टूटा 'राम लीला' का रिश्ता, वेलेंटाइन मंथ में हुआ ब्रेकअप!

दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर पार्टीज अटेंड की तो रणवीर सिंह की ओर से कोई कमेंट नहीं आया. क्या इसे इन दोनों के ब्रेकअप का सबूत मान लिया जाए...

Advertisement
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

अक्सर साथ दिखने वाले रणवीर और दीपिका इन दिनों सोलो अपीयरेंस दे रहे हैं. दीपिका ने हाल ही में ऑस्कर पार्टीज अटेंड कीं तो रण‍वीर सिंह इस पर भी चुप्पी साधे हुए हैं.

'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के हिट होने पर भी दीपिका के लिए रणवीर ने कोई कमेंट नहीं किया. हाल ही में दीपिका एक ब्रांड की लॉन्च पार्टी में नजर आईं थी. जहां रिपोर्टर्स ने उन्हें घेर कर उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब सवाल पूछे.

Advertisement

जब एक रिपोर्टर ने पूछा की क्या रणवीर से उनके ब्रेकअप की खबरें सही हैं, तो दीपिका कुछ भी कहने से बचते दिखीं और कहा 'आप जो सुनना चाहें मैं वही बोल दूंगी.'


खबर ये भी है कि रणवीर और दीपिका दोनों शाहिद कपूर के बर्थ डे पार्टी में पहुंचे तो थे पर साथ नजर नहीं आए थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने बताया था कि जब से मैं हॉलीवुड गई हूं मेरे पास दोस्तों और परिवार वालों के लिए बहुत कम ही समय बचता है. आजकल मुझे जो भी चीजें पसंद हैं उनमें से रोमांस का नंबर सबसे बाद में आता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि मेरी जिंदगी में इसकी अहमियत नहीं है,पर एक खूबसूरत रिश्ते में रहने के लिए जरुरी है कि दो लोग अपने और अपने रिश्ते के लिए बहुत सिक्योर रहें.

Advertisement


दीपिका ने बताया कि दो लोगों के रिश्ते में रहने के लिए ये भी जरुरी है कि वो एक दूसरे की डिमांड और सामने वाले के प्रोफेशन को समझें. वहीं दूसरी तरफ नहीं की.

खैर! जो भी हो आशा करते हैं दोनों के बीच सब ठीक ही हो. हम इस रोमांटिक जोड़ी को यूं टूटते देखना तो बिल्कुल नहीं चाहेंगे...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement