गन्ने का रस इतना फायदा दे सकता है, यह आपने सोचा भी नहीं होगा

गन्ने के रस में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी है. यह आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखने के साथ ही आपकी त्वचा को भी निखारता है.

Advertisement
गन्ने का रस गन्ने का रस

दीपल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

थकान से भरे दिन में एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो आपको स्वाद भरी ताजगी मिल जाती है. लेकिन शायद आप में से कम ही लोगों को पता होगा कि इस रस में सेहत को फायदा पहुंचाने वाले कई रहस्य छुपे हैं.

गन्ने का रस बहुत ही सेहतमंद और गुणकारी पेय है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनसे हड्डि‍यां मजबूत बनती हैं और दांतों की समस्या भी कम होती है. गन्ने के रस के ये पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को भी सही रखते हैं.
वहीं इस रस में कैंसर व मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने की ताकत भी होती है.

Advertisement

गन्ने का रस पीने से होंगे ये फायदे :

कैंसर से बचाव
गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है, इस रस में मौजूद यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं. गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है. प्रोस्टेट और से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है.

पाचन को ठीक रखता है
गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है. यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है. गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है.

ह्रदय रोगों से बचाव
यह रस जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है. गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है. इस तरह धमनि‍यों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है. 

Advertisement

वजन कम करने में सहायक
गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका करने में सहायक होता है. इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है.

डायबिटीज का इलाज 
गन्ना स्वाद में मीठा और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है. इसमें कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स की वजह से यह के लिए अच्छा होता है.

त्वचा में निखार लाता है
गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) पदार्थ होता है, जो त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करता है और इसमें कसाव लेकर आता है. AHA मुहांसों से भी राहत पहुंचाता है, त्वचा के दाग कम करता है, त्वचा को नमी देकर झुर्रियां कम करता है. गन्ने के रस को त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें. बस इतना प्रयास करने पर ही आपकी खिली-खि‍ली और साफ नजर आएगी.

यह भी पढ़ें :
जानें लौंग के तेल के कमाल के फायदे जो न केवल स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन उत्पाद है, बल्क‍ि रूप निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement