Tokyo Olympics: भारतीय नौकायन खिलाड़ी रेपचेज दौर में

भारतीय नौकायन खिलाड़ी अरविंद सिंह और अर्जुन लाल जाट टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहकर रेपचेज दौर में पहुंच गए.

Advertisement
Arjun Lal Jat and Arvind Singh (Getty) Arjun Lal Jat and Arvind Singh (Getty)

aajtak.in

  • टोक्यो,
  • 24 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

भारतीय नौकायन खिलाड़ी अरविंद सिंह और अर्जुन लाल जाट टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहकर रेपचेज दौर में पहुंच गए. रेपचेज में खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलता है.

दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6:40.33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके.

Advertisement

शीर्ष दो टीमें आयरलैंड (6: 23.74) और चेक गणराज्य (6:28.10) सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि पोलैड, उक्रेन, उरूग्वे और भारत ने रेपचेज में जगह बनाई.

अर्जुन ने बोअर की भूमिका निभाई तो अरविंद स्ट्रोकर थे. दोनों 1500 मीटर तक पीछे चल रहे थे, लेकिन आखिरी 500 मीटर में तेजी दिखाकर पांचवें स्थान पर रहे.

इस वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो-दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं. हर पुरुष प्रतिभागी का अधिकतम वजन 72.5 किलो और औसत वजन 70 किलो होना चाहिए. महिला वर्ग में अधिकतम वजन 59 किलो और औसत 57 किलो होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement