मैच फिक्सिंग में फंसा टेनिस खिलाड़ी, लगा 24 साल का बैन, 2050 तक नहीं खेल पाएगा

मैच फिक्सिंग के आरोपों पर हुई इस कार्रवाई के साथ स्टीफन मिलिसेविक 2050 तक टेनिस से प्रतिबंधित रहेंगे. आईटीआईए ने हालांकि मामले से जुड़े अन्य खिलाड़ियों और कथित तौर पर फिक्स किए गए मैचों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

Advertisement
सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी पर एक्शन, 24 साल का लगा बैन. (Representative Photo: Pixabay) सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी पर एक्शन, 24 साल का लगा बैन. (Representative Photo: Pixabay)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

टेनिस जगत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. सर्बिया के 29 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलिसेविक पर मैच फिक्सिंग और अन्य खिलाड़ियों को कथित भ्रष्ट नेटवर्क में शामिल करने के मामले में 24 साल का प्रतिबंध लगाया गया है. इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. सर्बियाई खिलाड़ी पर 70 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है.

Advertisement

इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के मुताबिक, स्टीफन मिलिसेविक पर 2022 से 2024 के बीच छह मैचों को फिक्स करने का आरोप है. इनमें पांच मुकाबले ऐसे थे, जिनमें वह खुद खेल रहे थे. इसके अलावा, उन्होंने छह अन्य मैचों को प्रभावित करने की कोशिश भी की.

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि स्टीफन मिलिसेविक ने कई पेशेवर खिलाड़ियों को एक कथित भ्रष्ट नेटवर्क में शामिल किया, जिसके चलते इसी अवधि में दूसरे खिलाड़ियों ने भी मैच फिक्स किए. हालांकि, एजेंसी ने संबंधित मैचों या अन्य खिलाड़ियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने कहा कि स्टीफन मिलिसेविक ने जांच में सहयोग नहीं किया और एजेंसी के निष्कर्षों पर अपना पक्ष भी नहीं रखा. इस मामले में उन्हें 24 साल के प्रतिबंध के साथ 70 हजार डॉलर का जुर्माना भुगतना होगा. प्रतिबंध के कारण वह 2050 तक टेनिस से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

Advertisement

स्टीफन मिलिसेविक की सर्वोच्च एकल रैंकिंग 1338 रही थी और वह मुख्य रूप से निचले स्तर के टूर्नामेंटों में खेलते हैं. उनके खिलाफ यह कार्रवाई टेनिस में मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की कोशिशों के बीच हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »