T20 WC, PAK Vs NZ: टी-20 वर्ल्डकप में मंगलवार को एक खास मैच है, ग्रुप-2 के इस मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में भारत को हराया था, जबकि सुपर-12 राउंड में न्यूजीलैंड का ये पहला मैच है. खास बात ये है कि न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के बाद दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला है.
इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है और पाकिस्तानी फैंस न्यूजीलैंड को उस दौरे की याद दिला रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने लिखा है कि सिक्योरिटी के जो मसले थे, वो आज ही हल कर दिए जाएंगे. एक तस्वीर में केन विलियमसन और बाबर आज़म की तस्वीर लगी है, जिसपर लिखा है कि पुराने मैच खत्म करने तुरंत पाकिस्तान चलते हैं.
मैच से पहले शोएब अख्तर ने ट्वीट किया कि पाकिस्तानी फैंस से मेरी गुजारिश है कि सभी शांत रहें. न्यूजीलैंड मैच भी रद्द कर सकता है, क्योंकि स्टेडियम में शोर है और सुरक्षा की भी दिक्कत हो सकती है.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच पर जो मीम्स बन रहे हैं, आप भी उन्हें देखिए...
आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप और आईपीएल से पहले न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान का दौरा करना था. न्यूजीलैंड वहां पर पहुंच भी गई थी, लेकिन ऐन मौके पर सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड ने अपना दौरा रद्द कर दिया था. और तुरंत ही वापस चली गई थी.
इसपर पाकिस्तान में काफी बवाल हुआ था, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा ने भी न्यूजीलैंड के इस फैसले की काफी निंदा की थी. इतना ही नहीं पाकिस्तान के कई नेताओं ने इसमें भारत और बीसीसीआई का भी हाथ बताया था.
aajtak.in