IND vs ENG: इंग्लिश कप्तान रूट लगाएंगे टेस्ट मैचों की 'सेंचुरी', पर जताई ये ख्वाहिश

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, हालांकि वह इस बात को समझते हैं कि खेल के पारपंरिक प्रारूप में देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के लिए यह इतना आसान नहीं होगा.

Advertisement
Joe Root (PTI) Joe Root (PTI)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 03 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST
  • भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज
  • चेन्नई के चेपॉक में खेले जाएंगे शुरुआती दोनों टेस्ट
  • 5 फरवरी से पहला मैच, रूट अपने 100वें टेस्ट में उतरेंगे

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, हालांकि वह इस बात को समझते हैं कि उनके लिए यह इतना आसान नहीं होगा. भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही सीरीज के शुरुआती मैच में जब वह इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे, तो यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा.

फिलहाल रूट का ध्यान चार मैचों की इस सीरीज पर लगा है, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अनदेखी किए जाने के महीनों बाद भी टी20 की अपनी महत्वकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है.

Advertisement

रूट ने बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ पर कहा, ‘मेरे लिए सबसे अहम चीज यही है कि इंग्लैंड विश्व कप में अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ जाए और हमें वहां जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका मिले और उम्मीद करता हूं कि मैं भी उस टीम का हिस्सा बन सकूं.’ 

उन्होंने कहा, ‘और अगर ऐसा नहीं होता तो मैं उन खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करूंगा क्योंकि 50 ओवरों के विश्व कप में हमने जो हासिल किया, उसके बाद यह शानदार उपलब्धि होगी.’ 30 साल के रूट ने 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 893 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 126.3 का रहा है, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं.

देखें- आजतक LIVE TV 

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रूट ने कहा, ‘निश्चित रूप से, मैं उस विश्व कप टीम का हिस्सा होना पसंद करूंगा, मुझे सभी तीनों प्रारूपों में खेलना पसंद हैं, हर किसी में अलग तरह की चुनौती होती है.’ 

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में मुझे टी20 मैचों में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन मैं इस बात से वाकिफ हूं कि खिलाड़ी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं, ये बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ये अपने मौके के हकदार हैं.’ 

रूट ने कहा, ‘लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो जहां तक टी20 की बात है तो मैं जितने ज्यादा रन बना सकूं, उतने बनाने की कोशिश करूंगा.’
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement