थाईलैंड ओपन: वापसी के बाद सिंधु पहले ही दौर में हारीं, प्रणीत भी बाहर

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी के साथ पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा. वह योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से तीन गेम में हार गईं.

Advertisement
PV Sindhu (Getty) PV Sindhu (Getty)

aajtak.in

  • बैंकॉक,
  • 12 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST
  • छठी सीड सिंधु ने इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी की
  • सिंधु को डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने बाहर किया
  • प्रणीत को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन ने मात दी

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी के साथ पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा. वह योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से तीन गेम में हार गईं.

कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बाधित होने के महीनों बाद छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी की. उन्हें 74 मिनट तक चले मुकाबले में मिया ने 16-21, 26-24, 21-13 से हरा दिया.

Advertisement

पुरुष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन ने सीधे गेम में हराया. प्रणीत को 16-21, 10-21 से पराजय झेलनी पड़ी.

देखें: आजतक LIVE TV

इससे पहले मिश्रित युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया विजाजा को 21-11, 27-29, 21-16 से मात दी.

सिंधु ने शुरुआत अच्छी की और 6-3 की बढ़त बना ली. उन्होंने पहले गेम में विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया. दूसरे गेम में वह 11-8 से बढ़त पर थीं, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 15-14 से बढ़त बना ली.

बराबरी के मुकाबले में मिया भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ीं. निर्णायक गेम में भी उन्होंने लय बनाए रखी और 7 मैच प्वाइंट लेकर जीत दर्ज की. 
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »