U-20 फुटबॉल: भारत ने 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को दी मात

इस रोमांचक मुकाबले में भारत के दीपक टांगरी ने चौथे मिनट में गोल का खाता खोला. अनवर अली ने 68वें मिनट 2-0 से बढ़त दिला दी. अर्जेंटीना की ओर से एकमात्र 72वें मिनट में हुआ.

Advertisement
भारतीय टीम भारतीय टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • मैड्रिड,
  • 06 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

भारत की अंडर-20 टीम ने छह बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को कोटिफ कप टूर्नामेंट में हराकर बड़ा उलटफेर किया. भारतीय टीम ने अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात दी.

इस मैच में भारत के लिए दीपक टांगरी (चौथे मिनट) और अनवर अली (68वें मिनट) में गोल किए. अर्जेंटीना के लिए गिल ने 72वें मिनट में किया. भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की. टांगरी ने चौथे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम का खाता खोला.

Advertisement

इसके बाद भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ अपना आक्रामक खेल जारी रखा. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पहले हाफ में गोल करने के कई अवसर बनाए.

दूसरे हाफ में भी एशियाई टीम आक्रामक नजर आई. अली ने शुरुआत में ही कप्तान अमरजीत सिंह कियाम की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए.

इस दौरान जाधव को लाल कार्ड भी दिखाया गया. भारत ने अपनी कोशिशें जारी रखी थीं और आखिरकार उसे सफलता हासिल हुई. अली ने 68वें मिनट में फ्री किक के जरिए भारतीय टीम के लिए गोल किया और उसे 2-0 की बढ़त दिला दी.

अर्जेंटीना टीम की कोशिशों का फल उसे 72वें मिनट में मिला, जब गिल ने गोल किया. हालांकि, यह गोल जीत के लिए काफी नहीं था. भारतीय टीम के डिफेंस ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को गोल करने का दूसरा मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »