रियो ओलंपिक के बाद डेनमार्क ओपन में लौटी सिंधू से काफी उम्मीदें

रियो ओलंपिक में सिलवर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं. मंगलवार से शुरू हो रहे डेनमार्क सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगी. जाहिर से उनसे उम्मीदें भी बहुत होंगी.

Advertisement
पीवी सिंधु पीवी सिंधु

अमित रायकवार / BHASHA

  • ओडेंसे,
  • 17 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

रियो ओलंपिक में सिलवर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं. मंगलवार से शुरू हो रहे डेनमार्क सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगी. जाहिर से उनसे उम्मीदें भी बहुत होंगी.

ओलंपिक के बाद वापसी करेंगी सिंधु
रियो से लौटने के बाद समारोहों में व्यस्त रही सिंधू की नजरें ओलंपिक की लय बरकरार रखने पर होगी. वह ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. छठी वरीयता प्राप्त अपने अभियान की शुरूआत चीन की हि बिंगजियाओ के खिलाफ करेगी. सिंधु को ड्रा में दूसरे हाफ में रखा गया है जिसमें उसका सामना थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त रेचानोक इंतानोन, कोरिया की चौथी वरीयता प्राप्त सुंग जि ह्यून और चीनी ताइपै की पांचवीं वरीयता प्राप्त तेइ झू यिंग से हो सकता है.

Advertisement

सिंधु पर होंगी नजरें
साइना नेहवाल घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर है लिहाजा भारत की उम्मीदों का दारोमदार सिंधू पर होगा. सिंधु ने कहा, 'ओलंपिक से मुझे आत्मविश्वास मिला है और उम्मीद है कि यह आगे भी कायम रहेगा. यहां से मुझ पर जिम्मेदारियां अधिक होगीं. 'मैं कोर्ट पर जाकर अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहती हूं.' में दो कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू अभी तक कोई सुपर सीरिज नहीं जीत सकी है और पिछली बार डेनमार्क ओपन में उपविजेता थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »