पंकज आडवाणी 17वीं बार बिलियर्ड्स में बने वर्ल्ड चैंपियन

पंकज आडवाणी ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में इंग्लैंड के माइक रसेल को हराकर अपने करियर का 17वां वर्ल्ड टाइटल जीता.

Advertisement
पंकज आडवाणी पंकज आडवाणी

विश्व मोहन मिश्र

  • दोहा,
  • 12 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

भारत के दिग्गज क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने रविवार को दोहा में चल रहे विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में इंग्लैंड के अपने चिर प्रतिद्वंद्वी माइक रसेल को हराकर अपने करियर का 17वां वर्ल्ड टाइटल जीता.

इस जीत के बाद पंकज आडवाणी ने ट्विटर अपनी खुशी का इजहार करते हुआ लिखा, 'अपना 17वां साल 2017 में जीतकर काफी अच्छा लग रहा है.

आडवाणी ने रसेल को 6-2 (0-155, 150-128, 92-151, 151-0, 151-6, 151-0, 150-58, 150-21) से हराया और इस तरह से 150-से अधिक फ्रेम में अपना खिताब बचाए रखा. उन्होंने पिछले साल बेंगलुरू में भी खिताब जीता था.

Advertisement

भारतीय खिलाड़ी की बेस्ट आफ 11 प्रारूप में शुरूआत अच्छी नहीं रही तथा रसेल ने 155 के शानदार ब्रेक के साथ शुरू में बढ़त बनाई.

आडवाणी ने अगला फ्रेम जीतकर बराबरी की लेकिन अंग्रेज खिलाड़ी ने 84 और 67 के ब्रेक से फिर से बढ़त बना दी. इसके बाद तो आडवाणी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार पांच फ्रेम जीतकर खिताब अपने नाम किया.

किसी भी खेल में सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने वाले भारतीय ने इससे पहले सेमीफाइनल में हमवतन रूपेश शाह को 5-2 से जबकि रसेल ने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 5-1 से हराया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement