रोनाल्डो-मेसी की बादशाहत खत्म, मोड्रिक बने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

लंदन में आयोजित पुरस्कार समारोह में दिग्गज रोनाल्डो और मेसी मौजूद नहीं रहे. इस वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ रही है.

Advertisement
मोड्रिक मोड्रिक

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 25 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

लुका मोड्रिक ने फीफा का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया है. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की एक दशक से चली आ रही बादशाहत को समाप्त कर दिया.

रियल मैड्रिड और क्रोएशिया के 33 साल के मिडफील्डर ने अपने क्लब और देश दोनों की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया. उनकी मौजूदगी में रियल ने लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग जीती, जबकि क्रोएशिया पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने में सफल रहा.

Advertisement

मोड्रिक ने कहा, ‘भावनाएं हावी हो रही हैं. मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार.’ इस पुरस्कार की दौड़ में मोड्रिक ने मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह और रोनाल्डो को पीछे छोड़ा.

रोनाल्डो और मेसी ने लंदन में हुए पुरस्कार समारोह में हिस्सा नहीं लिया. दोनों जुवेंटस और बार्सिलोना की तरफ से बुधवार को मैच खेलेंगे, लेकिन अपनी अनुपस्थिति के कारण उन्हें आलोचना झेलनी पड़ रही है.

मोड्रिक ने कहा, ‘हर किसी के अपने कारण होते हैं. निश्चित तौर पर अगर वे यहां होते, तो मुझे अच्छा लगता लेकिन वे नहीं आए.’ रोनाल्डो और मेसी ने पांच-पांच बार इस पुरस्कार पर कब्जा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »