एडिलेड: समुद्र में डूबी भारतीय महिला फुटबॉलर, 4 को बचाया गया

ये सभी भारतीय छात्राएं फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो पैसिफिक स्कूल गेम्स के लिए ऑस्ट्रेलिया गईं थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

विश्व मोहन मिश्र

  • एडिलेड ,
  • 11 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर के बीच पर एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, समुद्र में डूबने की वजह से पांच भारतीय छात्राओं में से एक की मौत हो गई है. इस हादसे में चार छात्राओं को बचा लिया गया है.

ये सभी भारतीय छात्राएं फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो पैसिफिक स्कूल गेम्स के लिए ऑस्ट्रेलिया गईं थी. हादसा रविवार शाम को हुआ था. रेस्क्यू के बाद चार छात्राओं में से दो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement

एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. लड़कियों की उम्र 17 साल बताई जा रही है. जबकि हादसे में मृत लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है. सोमवार सुबह मृत छात्रा का शव मिला.

ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनल के हवाले से खबर है कि मृत लड़की का शव सोमवार सुबह ढूंढ लिया गया है. बता दें कि पैसिफिक स्कूल गेम्स के लिए भारत की तरफ से हॉकी, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, नेटबॉल, तैराकी और डाइविंग की टीमें एडिलेड में आयोजित स्कूली खेलों में हिस्सा ले रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »