विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आज भारत की इन एथलीटों पर होंगी नजरें

भारत की मिक्स्ड टीम दोहा में जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की चार गुणा 400 मीटर रेस स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही.

Advertisement
अनु रानी (फाइल) अनु रानी (फाइल)

aajtak.in

  • दोहा,
  • 30 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

भारत की मिक्स्ड टीम दोहा में जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की चार गुणा 400 मीटर रेस स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही. मोहम्मद अनस, वीके विस्मया, जिसना मैथ्यू और टॉम निर्मल नोह की टीम ने तीन मिनट 15.77 सेकेंड का समय निकाला. चोटिल होने की वजह से हेमा दास और अरोकिया राजीव चैम्पियनशिप से बाहर हैं.

27 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप में सोमवार को भारत की ओर से अनु रानी, अर्चना और अंजलि देवी ट्रैक पर उतरेंगी. जैवलिन थ्रोअर अनु रानी क्वालिफिकेशन के लिए जोर दिखाएंगी, जबकि अर्चना 200 मीटर और अंजलि देवी 400 मीटर हीट में जोर आजमाइश करेंगी.

Advertisement

की इन स्पर्धाओं का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2, 3 और hotstar पर उपलब्ध है. प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से देखा जा सकता है.

मौजूदा चैम्पियनशिप में दुती चंद जोर आजमाइश कर चुकी हैं. वह महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं. उन्होंने 11.48 सेकेंड का समय निकाला. 100 मीटर में दुती का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.26 सेकेंड है, जो उन्होंने यहीं 22 अप्रैल 2019 को निकाला था. लेकिन इस बार वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement