Asian Champions Trophy Hockey: बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान बने संयुक्त विजेता

बारिश के कारण फाइनल की शुरुआत में विलंब हुआ लेकिन बारिश रुकने के बाद भी हालात मैच कराने जैसे नहीं थे. टर्फ पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी. दोनों टीमों के कोचों से बात करने के बाद टूर्नामेंट निदेशक ने मैच रद्द करके दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया.

Advertisement
Asian Champions Trophy Hockey Asian Champions Trophy Hockey

तरुण वर्मा

  • मस्कट (ओमान),
  • 29 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

भारत के आकाशदीप सिंह को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया लेकिन भारी बारिश के कारण फाइनल मैच रद्द होने की वजह से चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

बारिश के कारण फाइनल की शुरुआत में विलंब हुआ लेकिन बारिश रुकने के बाद भी हालात मैच कराने जैसे नहीं थे. टर्फ पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी. दोनों टीमों के कोचों से बात करने के बाद टूर्नामेंट निदेशक ने मैच रद्द करके दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया.

Advertisement

भारत ने सिक्के की उछाल में बाजी मारी और पहले साल ट्रॉफी उसके पास रहेगी. अगले साल पाकिस्तान के पास यह ट्रॉफी जाएगी. भारत को ट्रॉफी मिलने के कारण टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिए गए. एशियाई हॉकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी दातो तैयब ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को जल्दी ही स्वर्ण पदक भेजे जाएंगे.

आकाशदीप को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और पी आर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया. पाकिस्तान के अबु बाकर महमूद को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया. मलेशिया के फैसल सारी ने सबसे ज्यादा गोल किए.

भारत राउंड राबिन चरण में एक भी मैच हारे बिना 13 अंक लेकर शीर्ष पर रहा. भारत ने चार मैच जीते और एक ड्रॉ खेला. पाकिस्तान 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा. भारत ने राउंड राबिन चरण में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था. मलेशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता.

Advertisement

भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारत और पाकिस्तान का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था. भारत दो बार पहले भी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है और 2011 के बाद 2016 में भी खिताब अपने नाम किया था. पाकिस्तान ने 2012 और 2013 में खिताब जीता जबकि 2011 और 2016 में उपविजेता रहा. भारत 2012 में उपविजेता रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement