कोलकाता में फुटबॉल वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने चाहते हैं ब्राजील के कोच

टूर्नामेंट 6 अक्टूबर को शुरू होगा, ब्राजील की टीम नाइजीरिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है.

Advertisement
मुंबई पहुंचे ब्राजीली खिलाड़ी मुंबई पहुंचे ब्राजीली खिलाड़ी

विश्व मोहन मिश्र

  • मुंबई,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

ब्राजील फीफा अंडर-17 फुटबॉल टीम के कोच कार्लोस अमादेयु ने कहा कि वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में 28 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना चाहते हैं. टूर्नामेंट 6 अक्टूबर को शुरू होगा. अमादेउ ने मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचने पर कहा, 'मैंने कोलकाता में फुटबॉल की दीवानगी के बारे में सुना है और मैं वहां गया भी हूं. यह काफी बड़ा स्टेडियम है और इसका इतिहास शानदार रहा हैं. जब से मैं यहां आया हूं, मैं फाइनल मैच का सपना देख रहा हूं.'

Advertisement

अंडर-17 वर्ल्ड कप में ब्राजील नाइजीरिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है. टीम ने तीन बार इस खिताब को अपने नाम किया है. हालांकि 2003 के बाद अंडर-17 चैंपियन नहीं बन पाई है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है अगर आप अंडर-17 वर्ल्ड कप का इतिहास देखेंगे, तो अफ्रीका की टीमें दक्षिण अमेरिका और यूरोप से आगे रही हैं. उनकी कोई टीम सेमीफाइनल में जरूर पहुंचती हैं.'

उन्होंने कहा, 'इस बार मुकाबला और भी कड़ा होगा. यूरोप की टीमों के अलावा अमेरिका और मैक्सिको टीमें भी काफी मजबूत हैं. खिताब के लिए कई टीमों के बीच मुकाबला है. भारतीय फुटबॉल के बारे में उन्होंने कहा कि वह ब्राजील जैसे देश से फायदा उठा सकती है. अगर दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो इसका फायदा भारतीय फुटबॉल को होगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement