BCCI का सालाना कॉन्ट्रैक्ट: बल्लेबाजी सनसनी शेफाली वर्मा की तरक्की

युवा बल्लेबाजी सनसनी शेफाली वर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जारी सालाना अनुबंध में प्रोन्नति देते हुए ग्रेड बी जगह दी गई. लेकिन इसमें अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या को 22 से घटाकर 19 कर दिया गया.

Advertisement
Shafali Verma (Getty) Shafali Verma (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST
  • अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या को 22 से घटाकर 19 कर दिया गया
  • वेदा कृष्णमूर्ति और एकता बिष्ट को बाहर रखा गया है

युवा बल्लेबाजी सनसनी शेफाली वर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जारी सालाना अनुबंध में प्रोन्नति देते हुए ग्रेड बी जगह दी गई. लेकिन इसमें अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या को 22 से घटाकर 19 कर दिया गया. यह अनुबंध अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक प्रभावी है.

ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलेगा, जिसमें तीनों प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ी महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव शामिल हैं.

Advertisement

ग्रेड बी के खिलाड़ियों को वार्षिक तौर पर 30 लाख रुपये मिलेंगे, जिसमें अनुभवी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के साथ कुल 10 खिलाड़ी हैं.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘शेफाली को आने वाले वर्षों में भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि वह ग्रेड सी से ग्रेड बी में पहुंच गईं. पूनम राउत को दक्षिण अफ्रीका सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया और उन्होंने भी ग्रेड बी में पदोन्नत किया गया.’

युवा ऋचा घोष को ग्रेड सी में जगह मिली है, जिसके खिलाड़ियों को वार्षिक 10 लाख रुपये मिलेंगे. इसमें छह खिलाड़ी है तो पिछले साल से पांच कम हैय

इस 19 खिलाड़ियों की सूची से वेदा कृष्णमूर्ति और बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट को बाहर रखा गया है. जिन खिलाड़ियों को इस सूची से बाहर किया गया है उसमें डी हेमलता और स्पिनर अनुजा पाटिल शामिल हैं.

Advertisement

ग्रेड ए (50 लाख रुपये) : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव .

ग्रेड बी (30 लाख रुपये) : मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज.

ग्रेड सी (10 लाख रुपये) : मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, ऋचा घोष.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »