नहीं दिखेगा रियो ओलंपिक में ब्रायन बंधुओं का जादू

उन्होंने लिखा, 'पति और पिता होने के नाते, हमारे परिवार का स्वास्थ्य अब हमारी पहली प्राथमिकता है.' उन्होंने हालांकि जीका वायरस का जिक्र नहीं किया.

Advertisement
माइक ब्रायन-बॉब ब्रायन माइक ब्रायन-बॉब ब्रायन

अमित रायकवार / BHASHA

  • रियो डि जेनेरो,
  • 31 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन बंधुओं ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए रियो ओलंपिक में होने वाली टेनिस स्पर्धा के युगल खिताब का बचाव नहीं करने का फैसला किया है.

दोनों ने फेसबुक के जरिए अपने हटने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'पति और पिता होने के नाते हमारे परिवार का अब हमारी पहली प्राथमिकता है.' हालांकि उन्होंने जीका का जिक्र नहीं किया, जिसकी वजह से टेनिस और दूसरे कई खेलों के खिलाड़ियों ने ओलंपिक से हटने का फैसला किया है.

Advertisement

ब्रायन बंधुओं ने 2012 लंदन में स्वर्ण पदक हासिल किया था. उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक के युगल में कांस्य पदक प्राप्त किया था. ब्रायन बंधुओं के नाम 16 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं. जो पुरुष युगल स्पर्धा में एक रिकॉर्ड हैं. अमेरिकी टेनिस संघ ने कहा कि वह रियो में ब्रायन बंधुओं की जगह भेजने के लिए विकल्पों की तलाश कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »