32 साल पहले आज ही 664* रनों की चमत्कारिक साझेदारी की
24 फरवरी 1988: आज ही 32 साल पहले नन्हे सचिन सुर्खियों में छा गए थे, जिससे उन्हें क्रिकेट विश्व में पहचान मिली और दुनिया वाह-वाह कह उठी. दरअसल, उन्होंने इस दिन अपने बालसखा विनोद कांबली के साथ हैरिस शील्ड के सेमीफाइनल में नाबाद 664 रनों (तीसरे विकेट के लिए) की चमत्कारिक साझेदारी की थी.
10 साल पहले आज ही बनाया वनडे का ऐतिहासिक दोहरा शतक
24 फरवरी 2010: आज ही 36 साल के सचिन ने ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में वह ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक न होगा. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रनों की पारी खेल कर वनडे क्रिकेट के 39 साल के इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगा दी.
और भी जानें 24 तारीख का सचिन कनेक्शन-
24 नबंबर 1989: सचिन ने इस दिन 16 साल की उम्र में अपने टेस्ट करियर की पहली हाफ सेंचुरी (59 रन) बनाई थी. पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले दौरे में फैसलाबाद में उन्होंने सबसे कम उम्र में यह कारनामा किया था.
-सचिन 24 अप्रैल 1973 को पैदा हुए.
- सचिन की शादी 24 मई 1995 को हुई.
- बेटा अर्जुन तेंदुलकर 24 सितंबर 1999 को पैदा हुआ.
(उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 24 साल (1989-2013) का रहा)