Advertisement

खेल

कुलदीप-चहल को एक साथ उतारने से बच रही है टीम इंडिया, ये है वजह

तरुण वर्मा
  • 06 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST
  • 1/7

गुवाहाटी में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और अपनी टीम में कुलदीप यादव के साथ वॉशिंगटन सुंदर को स्पिनर के तौर पर चुना.

  • 2/7

अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट गेंदबाजों की जगह ऐसे खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे रही है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सके.

  • 3/7

इसी रणनीति के तहत टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को एक साथ नहीं उतार रही है. अगर चहल को अपने जोड़ीदार कुलदीप यादव का साथ मिल जाए तो उनका प्रदर्शन और भी अच्छा हो जाता है. वहीं, ऐसे खिलाड़ी जिन्हें थोड़ी बल्लेबाजी और थोड़ी गेंदबाजी आए उनके भरोसे मैच जीतना मुश्किल है.

Advertisement
  • 4/7

युजवेंद्र चहल के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 36 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा है.

  • 5/7

वहीं कुलदीप यादव पर नजर डाले तो उन्होंने 20 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन देकर 5 विकेट रहा है.

  • 6/7

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुलदीप के नाम 4 विकेट हैं, वहीं चहल को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला. अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने जरूरी हैं.

Advertisement
  • 7/7

भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए चहल या कुलदीप में से किसी एक की जगह रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं, क्योंकि वे बल्लेबाजी में अधिक गहराई चाहते है.

Advertisement
Advertisement