Advertisement

खेल

डेब्यू मैच में छाया RCB का ये बल्लेबाज, घरेलू क्रिकेट में कर चुका है कमाल

aajtak.in
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST
  • 1/5

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सोमवार को अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू मैच में ही अपनी प्रतिभा दिखा दी. 

  • 2/5

देवदत्त पडिक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. इसी के साथ देवदत्त पडिक्कल इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
 

  • 3/5

इसके अलावा वह आरसीबी के लिए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले क्रिस गेल ने 2011 में नाबाद 102, एबी डिविलियर्स ने 2011 में नाबाद 54, युवराज सिंह ने 2014 में नाबाद 52 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 2008 में 52 रन बनाए थे.

Advertisement
  • 4/5

इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने एरॉन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की. देवदत्त पडिक्कल को विजय शंकर ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने 42 गेंदों पर 56 रन बनाए जिसमें आठ चौके लगाए. 

  • 5/5

ऐसा पहली बार नहीं है कि देवदत्त पडिक्कल ने पहली बार डेब्यू में 50 का आंकाड़ा छुआ हो. प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 77 रन बनाए थे. लिस्ट-ए मैच में उन्होंने झारखंड के खिलाफ 58, टी-20 में उत्तराखंड के खिलाफ 53 रन बनाए थे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement