Advertisement

खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया सालभर पुराना बदला, ये है पूरा रिकॉर्ड

तरुण वर्मा
  • 20 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • 1/6

बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात दे दी. इसी के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.

  • 2/6

भारत ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के भारतीय धरती पर लगातार दूसरी बार वनडे सीरीज जीतने के इरादों को चकनाचूर कर दिया, बल्कि कंगारू टीम से पिछले साल मिली हार का बदला भी ले लिया.

  • 3/6

पिछले साल मार्च 2019 में भारत को अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. मार्च में खेली गई इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से सीरीज अपने नाम की. मार्च 2019 में खेली गई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आखिरी के लगातार तीन वनडे मैचों में मात देकर सीरीज जीती थी.

Advertisement
  • 4/6

बेंगलुरु में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं बाइलैटरल वनडे सीरीज में शिकस्त दे दी. इस तरह भारत ने अपनी धरती पर बाइलैटरल वनडे सीरीज जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर कर लिया. दोनों देशों के बीच भारतीय धरती पर 10 बाइलैटरल वनडे सीरीज हो चुकी है. जिसमें से दोनों ही टीमों ने 5-5 बाइलैटरल वनडे सीरीज अपने नाम की हैं.

  • 5/6

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाइलैटरल वनडे सीरीज जीत (भारत में)

1. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 6 मैच की वनडे सीरीज 1986 - भारत 3-2 से जीता

2. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 3 मैच की वनडे सीरीज 2010 - भारत 1-0 से जीता

3. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 7 मैच की वनडे सीरीज 2013 - भारत 3-2 से जीता

4. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 5 मैच की वनडे सीरीज 2017 - भारत 4-1 से जीता

5. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 3 मैचों की वनडे सीरीज 2020 - भारत 2-1 से जीता

  • 6/6

ऑस्ट्रेलिया की भारत में बाइलैटरल वनडे सीरीज जीत

1. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 5 मैच की वनडे सीरीज 1984 - ऑस्ट्रेलिया 3-0 से जीता

2. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 5 मैच की वनडे सीरीज 2000 - ऑस्ट्रेलिया 3-2 से जीता

3. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 7 मैच की वनडे सीरीज 2007 - ऑस्ट्रेलिया 4-2 से जीता

4. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा- 7 मैच की वनडे सीरीज 2009 - ऑस्ट्रेलिया 4-2 से जीता

5. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 5 मैचों की वनडे सीरीज 2019 - ऑस्ट्रेलिया 3-2 से जीता

Advertisement
Advertisement
Advertisement