Copa America 2021: 'मेसी ही हैं असली GOAT', फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद झूमे फैंस

कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप (Copa America 2021) में अर्जेंटीना की जीत के बाद सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना के साथ-साथ उनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी (lionel messi) के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है.

Advertisement
लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने जीती कोपा कप फुटबॉल चैंपियनशिप (Reuters Photo) लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने जीती कोपा कप फुटबॉल चैंपियनशिप (Reuters Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • अर्जेंटीना के नाम कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप
  • अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को बधाई दे रहे लोग

कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप (Copa America 2021) में अर्जेंटीना की जीत के बाद सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना के साथ-साथ उनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी (lionel messi) के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है. लोग उनको आधिकारिक तौर पर GOAT बता रहे हैं. बता दें कि ग्रेटेस्ट फुटबॉलर ऑफ ऑल टाइम (GOAT) कौन है इसको लेकर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस कई बार आमने-सामने आए हैं.

Advertisement

शनिवार को जब 28 साल बाद मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना टीम ने कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप (Copa America 2021) जीती तो फैंस ने जमकर उनपर प्यार लुटाया. कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराया है.

मेसी के लिए बेहद खास है यह जीत

अर्जेंटीना की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह लियोनल मेसी (lionel messi) का पहला इंटरनेशन खिताब है. मेसी ने टूर्नामेंट में चार गोल किए. उन्हें नेमार के साथ संयुक्त रूप से बेस्ट प्लेयर चुना गया.

सोशल मीडिया पर मेसी की तारीफ में तरह-तरह की पोस्ट मौजूद हैं. कोई इस बात से हैरान है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद भी मेसी कोलंबिया और ब्राजील के खिलाफ कैसे खेल पाए.

Advertisement

कई ने कहा कि मेसी टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर और बेस्ट प्लेयर रहे इसलिए मेसी ही GOAT हैं. किसी ने 2021 में मेसी ने जिन उपलब्धियों को पाया है. उनका जिक्र करते हुए एर्जेंटीना के फुटबॉलर की तारीफ की.

अर्जेंटीना की बात करें तो वह 1921 से लेकर अबतक 15 बार कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप जीत चुकी है. इसके साथ ही उसने उरुगवे की बराबरी कर ली है. वह भी 15 बार यह कप जीत चुकी है. दूसरी तरफ ब्राजील ने 9 बार कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »