Ravi Shastri: 'फुटबॉल की तरह हो T20 क्रिकेट, द्विपक्षीय सीरीज को कोई याद नहीं रखता', रवि शास्त्री का बड़ा बयान

बतौर टीम इंडिया कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल पिछले साल खत्म हुआ था. उन्होंने कहा कि उन्हें 'भारतीय कोच के तौर पर वर्ल्ड कप को छोड़कर पिछले छह-सात में हुईं एक भी टी20 सीरीज याद नहीं है...

Advertisement
Ravi Shastri (Twitter) Ravi Shastri (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • IPL पर भी रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया
  • दो सीजन में खेला जा सकता है IPL टूर्नामेंट

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री मानते हैं कि टी20 फॉर्मेट इंटरनेशनल टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज के लिए नहीं है, बल्कि इसे सिर्फ विश्व कप तक ही सीमित रखा जाना चाहिए. शास्त्री की यह टिप्पणी भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले आई है.

भारत के सबसे सफल कोचों में से एक शास्त्री को यह भी लगता है कि खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए जहां तक छोटे प्रारूप की बात है तो सबसे अच्छा तरीका फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ दो साल में टी20 विश्व कप होगा.

Advertisement

'... टी20 में काफी द्विपक्षीय क्रिकेट हो रहा है'

शास्त्री ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, 'टी20 में काफी द्विपक्षीय क्रिकेट हो रहा है. मैंने यह पहले भी कहा है, यहां तक कि जब मैं भारतीय टीम का कोच था तब भी. यह मेरे सामने हो रहा था. यह 'टी20 क्रिकेट' फुटबॉल की तरह से होना चाहिए जहां, आप सिर्फ विश्व कप खेलते हो. द्विपक्षीय टूर्नामेंट को कोई याद नहीं रखता.'

भारतीय कोच के तौर पर शास्त्री का कार्यकाल पिछले साल खत्म हुआ था. उन्होंने कहा कि उन्हें 'भारतीय कोच के तौर पर पिछले छह-सात के कार्यकाल के दौरान विश्व कप को छोड़कर एक भी टी20 मैच याद नहीं है.'

उन्होंने कहा, 'एक टीम विश्व कप जीतती है, वे इसे याद रखती हैं. दुर्भाग्य से हम नहीं, इसलिए मुझे यह भी याद नहीं. दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला जा रहा है, प्रत्येक देश को अपना फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की अनुमति है, जो उनका घरेलू क्रिकेट है और फिर प्रत्येक दो वर्ष में आप एक विश्व कप (टी20) खेलो.'

Advertisement

'IPL का एक सीजन भी दो हिस्सों में हो'

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पांच साल के चक्र के मीडिया एवं प्रसारण अधिकार जून में बिकेंगे. आईपीएल के भविष्य पर बात करते हुए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मुझे लगता है कि भविष्य में प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में आईपीएल के दो चरण हो सकते हैं और यह भी ज्यादा दूर की बात नहीं है. ' शास्त्री ने भी चोपड़ा से सहमति जताई. उन्होंने कहा, 'यह भविष्य है. '

उन्होंने कहा, 'आगे यह हो सकता है. 140 मैचों को 70-70 में बांट दिया जाए, दो सीजन में. आप कुछ नहीं कह सकते. आप सोच सकते हो कि यह ‘अत्यधिक’ है, लेकिन भारत में कुछ भी 'ओवरडोज' नहीं है. मैं बायो-बबल के बाहर लोगों को देख चुका हूं, कोरोना से बाहर आने के बाद पिछले कुछ महीनों में लोगों ने किस तरह इसकी समीक्षा की है और वे इसके हर पल का लुत्फ उठा रहे हैं और इसके खत्म होने पर उन्हें निराशा भी हो रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »