KKR Vs RR IPL 2022: रिंकू सिंह के धमाल से KKR ने राजस्थान को हराया, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाए थे, जवाब में कोलकाता ने इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया.

Advertisement
Rinku Singh (@IPL) Rinku Singh (@IPL)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत
  • राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में सोमवार को हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शानदार जीत दर्ज की. रिंकू सिंह की तूफानी पारी के दमपर कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद ज़िंदा है. 

कोलकाता की इस जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने 23 बॉल में 42 रनों की तूफानी पारी खेली. रिंकू सिंह ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. रिंकू सिंह के अलावा नीतीश राणा ने 37 बॉल में 48 रनों की पारी खेली. नीतीश राणा ने अपनी शानदार पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

Advertisement

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. कोलकाता के 10 मैच में 4 जीत के साथ 8 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की यह चौथी हार है. राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है और उसके 12 प्वाइंट हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी-

पहला विकेट- एरोन फिंच 4 रन, 16/1
दूसरा विकेट- बाबा इंद्रजीत 15 रन, 32/2
तीसरा विकेट- श्रेयस अय्यर 34 रन, 92/3

लाइव स्कोर: 

राजस्थान रॉयल्स की पारी- (152/5)

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस पारी में शुरुआत शानदार नहीं रही, उमेश यादव की बेहतरीन बॉलिंग ने शुरू में राजस्थान के बल्लेबाजों को परेशान किया. देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर भी इस बार कोई कमाल नहीं कर पाए और 22 रन ही बना पाए.

राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 54 रनों की पारी खेली और एक छोर संभाले रखा. हालांकि, संजू सैमसन के ये रन 49 बॉल में बनाए, ऐसे में पारी काफी धीमी साबित हुई. अंत में शिमरॉन हेटमायर के तूफानी 27 रनों की बदौलत राजस्थान की टीम 152 के स्कोर तक पहुंच पाई. 

पहला विकेट- देवदत्त पडिक्कल 2 रन, (7/1)
दूसरा विकेट- जोस बटलर 22 रन, (55/2)
तीसरा विकेट- करुण नायर 13 रन, (90/3)
चौथा विकेट- रियान पराग 19 रन, (115/4)
पांचवां विकेट- संजू सैमसन 54 रन, (115/5)

Advertisement

कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, टीम में शिवम मावी की वापसी हुई है. बड़ी बात ये है कि वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, बाबा इंद्रजीत, नीतीश राणा, अंकुल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, करुण नायर, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »