Advertisement

फुटबॉल

एक रात, दो कहानियां... रोम में ग्लैमर लुटा रहीं जॉर्जिना, मैड्रिड में रोनाल्डो का नाइट आउट

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • 1/9

फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज की एक ही रात की दो तस्वीरें इस समय चर्चा में हैं. एक तरफ रोम में वैलेंटिनो के ग्लैमरस फैशन शो में जॉर्जिना ने अपनी स्टाइल से महफिल लूट ली, तो दूसरी ओर मैड्रिड की सड़कों पर रोनाल्डो दोस्तों के साथ नाइट आउट का मजा लेते नजर आए. रोम की चमक और मैड्रिड की मस्ती- एक ही रात में इस पावर कपल की दो अलग कहानियां सामने आ गईं. (Instagram @georginagio/Getty)

 

  • 2/9

41 साल के रोनाल्डो को मैड्रिड के एक वेन्यू से बाहर निकलते देखा गया. उन्होंने काले-सफेद रंग की Loewe शर्ट पहन रखी थी और वह पूरे मूड में नजर आ रहे थे. देर रात तक दोस्तों के साथ वक्त बिताने के बाद वह सफेद कार की पिछली सीट पर बैठकर वहां से रवाना हो गए. (Photo, Getty)

  • 3/9

... लेकिन इस बार उनके साथ हमेशा दिखने वाली उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज नजर नहीं आईं. वजह यह थी कि उसी समय वह रोम में एक ग्लैमरस फैशन इवेंट में शामिल थीं. रोम के ऐतिहासिक पालात्सो बार्बेरिनी  में आयोजित वैलेंटिनो (Valentino) के इंटरफेरेन्जे शो में जॉर्जिना पूरे ग्लैमर में नजर आईं. (Photo, Getty)

Advertisement
  • 4/9

32 साल की मॉडल ने फिगर-हगिंग ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसके बीच में अनोखा फ्लावर डिजाइन था. ऊंची ब्लैक स्टिलेटो हील्स और एलिगेंट अप-डू हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया. (Photo, Getty)

  • 5/9

जॉर्जिना और रोनाल्डो की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. दोनों की मुलाकात 2016 में मैड्रिड के Gucci स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. वहीं से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे दुनिया की सबसे चर्चित लव स्टोरी में बदल गया. (Instagram/@georginagio)

  • 6/9

आज दोनों के परिवार में कई बच्चे हैं- अलाना मार्टिना, बेला एस्मेराल्डा, सरोगेसी से जन्मे जुड़वां-ईवा मारिया और माटेओ. रोनाल्डो के बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर. हालांकि बेला का एक जुड़वां भाई एंजेल भी था, जो जन्म के तुरंत बाद दुनिया छोड़ गया था. (Instagram/@georginagio)

Advertisement
  • 7/9

करीब आठ साल के रिश्ते के बाद 2025 में दोनों ने सगाई की.रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में बताया कि जॉर्जिना को अंगूठी से ज्यादा इस बात की खुशी थी कि वह सच में उनसे शादी करना चाहते हैं. (Instagram/@georginagio)

  • 8/9

उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने प्रपोज किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. रात करीब 1 बजे का समय था, बच्चे सो रहे थे और तभी उन्हें लगा कि यही सही पल है. सगाई की घोषणा अगस्त में हुई, (Instagram/@georginagio)

  • 9/9

फुटबॉल के ग्लैमर और सोशल मीडिया के लाइक्स की चमक के बीच जॉर्जिना की दुनिया प्यार, परिवार और अपनी पहचान के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी कहानी सिर्फ एक मॉडल या स्टार की नहीं, बल्कि उस महिला की है जिसने अपने सपनों और रिश्तों को साथ लेकर दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर लिया. उनके साथ खड़े हैं फुटबॉल के सुपरस्टार  रोनाल्डो, लेकिन जॉर्जिना की पहचान अब सिर्फ किसी की पार्टनर होने तक सीमित नहीं रही- उन्होंने अपनी मेहनत और शख्सियत से ग्लैमर की दुनिया में अलग जगह बनाई है. (Instagram/@georginagio)

Advertisement
Advertisement
Advertisement