FIFA World Cup: सर्बिया ने कोस्टा रिका को 1-0 से दी मात

आठ साल बाद वर्ल्ड कप में कदम रख रही सर्बिया की टीम ने कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव द्वारा फ्री किक पर किए गए गोल के दम पर रविवार को समारा स्टेडियम में खेले गए मैच में कोस्टा रिका को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया.

Advertisement
सर्बिया फुटबॉल टीम (getty images) सर्बिया फुटबॉल टीम (getty images)

तरुण वर्मा

  • समारा (रूस),
  • 17 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

आठ साल बाद वर्ल्ड कप में कदम रख रही सर्बिया की टीम ने कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव द्वारा फ्री किक पर किए गए गोल के दम पर रविवार को समारा स्टेडियम में खेले गए मैच में कोस्टा रिका को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया.

ग्रुप-ई के इस मैच में कोस्टा रिका को सर्बिया की टीम के सामने दबाव में देखा गया. वह सर्बिया को डिफेंस को भेदने में नाकाम रही और इसी कारण अपने एक भी अवसर को गोल में तब्दील नहीं कर पाई.

Advertisement

मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमें एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रही थीं. 11वें मिनट में कोस्टा रिका को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और गुजमान ने फुटबॉल पर किक मारा और गोंजालेज ने हेडर से मारकर उसे सर्बिया गोल पोस्ट कर पहुंचाना चाहा, लेकिन फुटबॉल नेट के ऊपर से निकल गई.

इसके बाद, 13वें मिनट में सर्बिया के खिलाड़ी मित्रोविक ने बड़ा शॉट मारकर कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक फुटबॉल को भेजने की कोशिश की, लेकिन के. नवास ने शानदार सेव करते हुए इसे असफल कर दिया.

रेफरी ने इस बीच, कोस्टा रिका के खिलाड़ी फ्रांसिस्को जेवियर काल्वो क्वेसाडा को पीला कार्ड दिखाया. दोनों टीमों का अच्छा डिफेंस था, लेकिन आक्रामक पंक्ति कमाल नहीं कर पा रही थी.

सर्बिया टीम के फारवर्ड में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही थी. वह कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक तो पहुंच रहे थे, लेकिन गोल नहीं कर पा रहे थे. 26वें मिनट में सर्बिया को एक बार फिर गोल करने का अवसर मिला था, मिलिनोविक ने फुटबॉल को अपने पास लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचाना चाहा, लेकिन कोस्टा रिका के गोलकीपर नवास ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

Advertisement

सर्बिया के खिलाड़ी मिलिकोविक साविक ने मिलिवोजेविक की ओर से मिले पास को साइकिल किक मारते हुए कोस्टा रिका के गोल पोस्ट पर मारा, लेकिन एक बार फिर साविक ने बेहतरीन सेव करते हुए इस शॉट को भी असफल कर दिया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच पहला हॉफ गोलरहित रहा.

दूसरे हाफ में कई मौकों पर मिले गोल के अवसर में असफल रहने के बाद आखिरकार 56वें मिनट में कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव ने फ्री किक पर सीधा शॉट मारकर इसे कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और सर्बिया का खाता खोल उसे 1-0 से बढ़त दे दी.

कोस्टा रिका की टीम को इस दौरान दो बार फ्री किक के जरिए स्कोर बराबर करने का मौका मिला, लेकिन वह अपने दोनों प्रयासों में असफल रही.

दोनों टीमों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. ऐसे में 95वें मिनट में क्रिस्टियन बोलानोस ने का शॉट सर्बिया के गोल पोस्ट के ऑफ साइड चला गया और एक बार फिर कोस्टा रिका स्कोर बराबर करने से चूक गया और उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »