अजिंक्य रहाणे ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन टीम का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है. रहाणे की इस टीम सेलेक्शन ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच काफी चर्चा बटोरी है. रहाणे द्वारा चुनी गई इस खास ऑल टाइम टेस्ट टीम में कई बड़े और अप्रत्याशित फैसले देखने को मिले हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रहाणे ने आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी इस ड्रीम टीम से बाहर रखा है.