Virat Kohli Test Captaincy: विराट कोहली ने इस दिग्गज को पहले ही बता दिया था कप्तानी छोड़ने का फैसला!

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद जब कप्तानी छोड़ी, तब हर कोई हैरान था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अब विराट कोहली के फैसले को लेकर एक खुलासा किया है.

Advertisement
Virat Kohli, Ricky Ponting (File) Virat Kohli, Ricky Ponting (File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST
  • आईपीएल में विराट ने दिए थे कप्तानी छोड़ने के संकेत
  • रिकी पोंटिंग में इंटरव्यू में की कई अहम बातें

Virat Kohli Test Captaincy: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दौरान ही उनसे व्हाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की बात कह दी थी. भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ वक्त से कप्तानी को लेकर बहस चल रही है, इसी बीच रिकी पोंटिंग का ये बयान चौंकाने वाला है. 

रिकी पोंटिंग ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बात की. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला हैरान करने वाला था, क्योंकि आईपीएल के दौरान मेरी उनसे जो बात हुई थी वो ऐसी नहीं थी. 

Advertisement

रिकी पोंटिंग के मुताबिक, आईपीएल 2021 के दौरान विराट कोहली ने उनसे व्हाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की बात कही थी. लेकिन वह तब टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर काफी उत्सुक थे और उसे लगातार करना चाहते थे. विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में काफी ऊंचाइयों को छुआ है. 

टेस्ट कप्तानी का फैसला सुन ऐसा था रिएक्शन

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने कहा कि ऐसे में जब मैंने सुना कि विराट कोहली ने टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है, तब मैं काफी हैरान हो गया था. रिकी पोंटिंग ने कहा कि आप सिर्फ पूरे दिन में विराट को मैदान पर एक घंटे के लिए देखिए, आपको समझ आएगा कि वह खेल के लिए कितना पैशन से भरा हुआ है. वह हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतर करना चाहता है. 

आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्डकप से ठीक पहले टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. उसके बाद उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी छोड़ी. टी-20 वर्ल्डकप के बाद विराट कोहली से वनडे की कप्तानी वापस ले ली गई थी. साउथ अफ्रीका में मिली 1-2 की सीरीज़ हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी थी. ये हर किसी के लिए हैरान करने वाला था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement