कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंचीं अनुष्का, विरुष्का नाम से वायरल हुई फोटो

इस वक्त टीम इंडिया के कप्तान और अनुष्का शर्मा साथ में श्रीलंकाई सरजमीं पर है. इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे हैं.

Advertisement
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री फैंस के साथ विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री फैंस के साथ

केशवानंद धर दुबे / विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सफाया करने के बाद कप्तान विराट कोहली को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. विराट भी इतिहास रचने के बाद काफी खुश हैं. उनकी इस खुशी में तब और इजाफा हो गया, जब उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनसे मिलने श्रीलंका जा पहुंचीं. जी हां इस वक्त टीम इंडिया के कप्तान और अनुष्का शर्मा साथ में श्रीलंकाई सरजमीं पर है. इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे हैं. फोटो में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी हैं. ये फोटो से वायरल हो रही है.

Advertisement

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. वो इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान है, जिन्होंने विदेश में तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. गॉल और कोलंबो टेस्ट जीतने के बाद में भी टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने सिर्फ 3 दिन में ये टेस्ट मैच खत्म कर लिया, जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आराम करने का और समय मिल गया.

टीम इंडिया को अब श्रीलंका से वनडे सीरीज में 20 जून से भिड़ना है. सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जाएगा. वनडे टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं. आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को आराम दिया गया है. मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और केएल राहुल को वनडे सीरीज और इकलौते टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »