'हर बार एक तरह से आउट...', संजू सैसमन पर भड़के सुनील गावस्कर, बताया कहां हो रही चूक

संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं सके. संजू सैमसन को तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने शॉर्ट बॉल पर फंसाया. संजू ने 24 रनों की तूफानी पारी खेेली.

Advertisement
सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन को सुनाई खरी-खरी (Photo: Getty) सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन को सुनाई खरी-खरी (Photo: Getty)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारतीय टीम ने सुपर-8 स्टेज में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में भारत 72 रनों से विजयी रहा. मुकाबले में संजू सैमसन को भी मौका मिला. हालांकि सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके. सैमसन ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 15 गेदों पर 24 रन बनाए. प्लेइंग-11 में रिंकू सिंह की जगह शामिल किए गए सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि ईशान किशन नंबर-3 पर उतरे.

Advertisement

संजू सैमसन ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर शानदार अंदाज में शुरुआत की. अगले ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर हमला बोला और एक ओवर में 10 रन बटोरे. संजू लय में दिख रहे थे, लेकिन एक बार फिर बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मुजारबानी ने रफ्तार कम की. सैमसन ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और रयान बर्ल ने आसान कैच लपक लिया.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा... अब विंडीज को हराना है

कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने संजू सैसमन को लेकर कहा, 'वह इस तरह के शॉट से निराश होंगे.' वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सैमसन के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विरोधी टीमें शॉर्ट गेंदें डालकर और डीप स्क्वायर लेग की फील्डिंग लगाकर उन्हें बार-बार फंसाती हैं.

Advertisement

ब्लेसिंग मुजारबानी की अतिरिक्त उछाल ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई. सुनील गावस्कर ने ऑन-एयर कहा कि संजू सैमसन को इस बात से निराशा होगी क्योंकि वह कई बार इसी रीजन में आउट हुए हैं.

मैच से पहले टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी की घोषणा की, जिस पर चेपॉक के दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारत ने दो बदलाव किए, जिसमें उप-कप्तान अक्षर पटेल को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. इससे पहले टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगारवा.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »