Team India Squd T20 WC: बुमराह-हर्षल की वापसी, शमी रिजर्व में...भारत के मिशन वर्ल्डकप की बड़ी बातें

ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है. दोनों ही खिलाड़ी चोट के चलते हालिया एशिया कप में भाग नहीं ले पाए थे. 15 सदस्यीय टीम दिनेश कार्तिक और अश्विन को भी जगह मिली है.

Advertisement
जसप्रीत बुमराह (@BCCI) जसप्रीत बुमराह (@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार (12 सितंबर) को घोषित 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है. वहीं दिनेश कार्तिक भी टीम में मौजूद हैं.

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

Advertisement

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

हार्दिक समेत स्क्वॉड में पांच तेज गेंदबाज

एशिया कप की हार से सबक लेते हुए बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या समेत पांच तेज गेंदबाजों को जगह दी है. जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल फिट होने के बाद स्क्वॉड में लौटे है. बुमराह पीठ में तकलीफ, जबकि हर्षल पटेल पसली की चोट के चलते एशिया कप में भाग नहीं ले पाए थे. दोनों खिलाड़ियों को एनसीए में रिहैब के दौर से गुजरना पड़ा है. अब दोनों खिलाड़ियों के लौटने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. स्क्वॉड में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं जो एशिया कप में भी टीम का पार्ट थे.

शमी-चाहर भी स्टैंडबाय में

एशिया कप 2022 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली थी. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें बीसीसीआई ने स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर टीम में चुना है. यदि किसी कारणवश टूर्नामेंट के बीच में कोई गेंदबाज बाहर हो जाता है तो शमी उसकी कमी आसानी से पूरी कर सकते हैं. खास बात यह है कि स्टैंड बाय प्लेयर में एक अन्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल है. दीपक चाहर एशिया कप में भी स्टैंडबाय थे, लेकिन आवेश खान के अस्वस्थ होने के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया था.

Advertisement

अश्विन-कार्तिक को भी तरजीह

स्क्वॉड में अनुभवी खिलाड़ियों आर. अश्विन और दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली है. वहीं लगातार खराब फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को भी जगह मिली है. श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से स्टैंडबाय प्लेयर बनकर संतोष करना पड़ा है. वहीं रवि बिश्नोई को भी स्टैंड बाय प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया है. गौरतलब है कि रवि विश्नोई एशिया कप में मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पिचों को ध्यान में रखते हुए एक तेज गेंदबाज को उनपर तवज्जो दी गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »