श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल, प्रेसिडेंट समेत बोर्ड के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी टीम ने इस्तीफा दे दिया है. सरकार अब अंतरिम समिति बना सकती है, लेकिन इससे ICC के साथ टकराव और संभावित सस्पेंशन का खतरा बढ़ गया है. टीम के खराब प्रदर्शन और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है.

Advertisement
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट शम्मी ने दिया इस्तीफा (Photo: ITG) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट शम्मी ने दिया इस्तीफा (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ ही पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी ने भी सामूहिक रूप से पद छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि यह फैसला श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के दबाव के बाद लिया गया. सरकार और जनता लगातार क्रिकेट बोर्ड में बदलाव की मांग कर रहे थे. बोर्ड पर वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप भी लगे हैं.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, अब सरकार जल्द ही एक अंतरिम समिति (इंटरिम कमेटी) नियुक्त कर सकती है, जो फिलहाल क्रिकेट संचालन संभालेगी. हालांकि, यह फैसला श्रीलंका के लिए मुश्किलें भी बढ़ा सकता है. ICC पहले भी साफ कर चुका है कि वह सरकारी दखल को स्वीकार नहीं करता. ICC सिर्फ चुनी हुई (इलेक्टेड) क्रिकेट बॉडी को ही मान्यता देता है.

आईसीसी बन सकता है मुसीबत

पहले भी जब श्रीलंका में अंतरिम व्यवस्था लागू की गई थी, तब ICC ने कड़ा रुख अपनाया था. साल 2023 में तो श्रीलंका को ICC से सस्पेंड तक कर दिया गया था, जिससे फंडिंग रोक दी गई और टूर्नामेंट भी छीन लिए गए थे.

यह भी पढ़ें: 167 गेंद में 400 रन, गेंदबाज पस्त... वैभव सूर्यवंशी ने IPL में ह‍िला दी र‍िकॉर्डबुक

अगर इस बार भी सरकार ने सीधे नियंत्रण लिया, तो श्रीलंका क्रिकेट को फिर से ICC के एक्शन का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

वहीं, मैदान पर भी टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम 9वें स्थान पर रही थी और हाल के T20 वर्ल्ड कप में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. कोच Gary Kirsten की नियुक्ति के बाद भी हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ. कुल मिलाकर, श्रीलंका क्रिकेट इस वक्त बड़े बदलाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement