South Africa Squad Announced: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, ODI में एडेन मार्करम को मिली कप्तानी

भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया. टेम्बा बावुमा और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 'व्हाट बॉल लेग' के लिए रेस्ट दिया गया है. ऐसे में एडेन मार्करम टी20 के साथ ही वनडे सीरीज में भी साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी करेंगे.

Advertisement
South Africa Team South Africa Team

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम को अब साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है. साउथ अफ्रीकी दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. भारत ने पहले ही इन तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया था. अब मेजबान साउथ अफ्रीका ने भी भारत से मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है.

Advertisement

टेस्ट टीम में कुछ नए चेहरे शामिल

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. टेम्बा बावुमा और तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को 'व्हाट बॉल लेग' के लिए रेस्ट दिया गया है. ऐसे में एडेन मार्करम टी20 के साथ ही वनडे सीरीज में भी साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी करेंगे. बावुमा और रबाडा को टेस्ट सीरीज के लिए जरूर टीम में जगह मिली है. बावुमा टेस्ट में टीम की कप्तानी भी करेंगे.

टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते गेराल्ड कोएत्जी, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी पहले दो टी20 मैचों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. खास बात यह है कि बल्लेबाजों ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए हैं. विकेटकीपर काइल वेरेने और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी दोनों की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, वहीं हेनरिक क्लासेन टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है. उधर तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया इंजरी के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की टी20 टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीत्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी20),डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन (पहला और दूसरा टी20), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी (पहला और दूसरा टी20), एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स.

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डर डुसेन, काइल वेरेने, लिजाड विलियम्स.

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, डीन एल्गर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेने.

भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के ल‍िए कमान संभालेंगे. टेस्ट टीम की कमान रोह‍ित शर्मा को सौंपी गई थी. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे में नहीं खेलेंगे. वहीं मोहम्मद शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है.

Advertisement

2 टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

3 वनडे के लिए भारत की टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.

3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर. 

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल 
10 दिसंबर पहला टी20, डरबन 
12 दिसंबर, दूसरा टी20, पोर्ट एलिजाबेथ 
14 दिसंबर, तीसरा टी20, जोहानिसबर्ग 
17 दिसंबर, पहला वनडे, जोहानिसबर्ग 
19 दिसंबर, दूसरा वनडे, पोर्ट एलिजाबेथ 
21 दिसंबर, तीसरा वनडे, पार्ल 
26 से 30 दिसंबर, पहला टेस्ट, सेंचुरियन 
3 से 7 जनवरी, दूसरा टेस्ट, जोहानिसबर्ग

भारत और साउथ अफ्रीका का ओवरऑल रिकॉर्ड (हेड टू हेड)

कुल वनडे मैच: 91, भारत जीता: 38, साउथ अफ्रीका जीता: 50, अन‍िर्ण‍ित: 3 
कुल टी20 मैच: 24, भारत जीता: 13, साउथ अफ्रीका जीता: 10, अन‍िर्ण‍ित: 1 
कुल टेस्ट मैच: 42, भारत जीता: 15, साउथ अफ्रीका जीता: 17, ड्रॉ: 10 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »