सौरव गांगुली बोले- विराट के लिए अहम है ये ऑस्ट्रेलिया दौरा, टीम इंडिया को रहना होगा तैयार

सौरव गांगुली ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज मील के पत्थर की तरह होगी. मैं कोहली के संपर्क में हूं, मैं कोहली को कह रहा हूं कि आपको फिट रहना होगा.

Advertisement
Sourav Ganguly Sourav Ganguly

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल के अंत में होने वाली क्रिकेट सीरीज कप्तान विराट कोहली के लिए करियर को नई राह देने वाली होगी. गांगुली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं दिसंबर तक अध्यक्ष पद पर रहूंगा या नहीं, लेकिन कप्तान का यह कार्यकाल मापदंड होगा.'

सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे के 'ई-इंस्पिरेशन' के एपिसोड में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज मील के पत्थर की तरह होगी.’ गांगुली ने कहा, ‘मैं कोहली के संपर्क में हूं, मैं कोहली को कह रहा हूं कि आपको फिट रहना होगा. आपने छह महीने से क्रिकेट नहीं खेला है. आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दौरे के लिए तैयार और फिट रहें.'

Advertisement

गांगुली ने कहा, ‘चाहे मोहम्मद शमी हो या जसप्रीत बुमराह या ईशांत शर्मा या फिर हार्दिक पंड्या जब वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो अपनी टॉप मैच फिटनेस पर होने चाहिए.’

पूर्व भारतीय कप्तान ने इस महामारी के बीच बोर्ड के संचालन में आ रही परेशानियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘यह अवास्तविक है. चार महीने से हम मुंबई में अपने कार्यालय नहीं गए. बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में यह मेरा सातवां या आठवां महीना है जिसमें से चार महीने कोरोना वायस की भेंट चढ़ गए.’

गांगुली के और सचिव जय शाह के कार्यकाल में विस्तार के लिए बीसीसीआई की उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका पर गांगुली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि हमें विस्तार मिलेगा या नहीं. अगर नहीं मिलता, हम पद पर नहीं रहेंगे, मैं कुछ और करूंगा.’

पदाधिकारियों के कार्यकाल को सीमित करने वाले लोढ़ा समिति के प्रशासनिक सुधारों के अनुसार गांगुली और शाह का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है. सौरव गांगुली को अक्टूबर 2019 में 9 महीने के लिए BCCI का अध्यक्ष बनाया गया था, इसके मुताबिक 31 जुलाई को गांगुली का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसके बाद वह 'कूलिंग ऑफ पीरियड' पर चले जाएंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »