फॉर्म में वापसी के लिए शिखर धवन को रस्सी कूदने की सलाह

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की धीमी फुटवर्क को उनकी असफलता का कारण बताया है.

Advertisement
शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे सफल सलामी जोड़ी बनाई है शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे सफल सलामी जोड़ी बनाई है

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की धीमी फुटवर्क को उनकी असफलता का कारण बताया है.

यह पूछने पर कि क्या पर प्रदर्शन करने का दबाव है, ने कहा, ‘उस पर प्रदर्शन करने का लगातार दबाव है. समस्या यह है कि जब विफल रहता है तो वह चार-पांच मैचों में नाकाम रहता है और . सीमित ओवरों के क्रिकेट में उसने नौ शतक और 50 से अधिक रन के 17 स्कोर बनाए हैं.’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘वह औसतन प्रत्येक साढ़े तीन पारी में सफल रहता है जो स्वीकार्य है. लेकिन जब वह विफल होता है तो चार-पांच पारी में नाकाम रहता है. मैंने आईपीएल में देखा कि उसके पैर धीमे मूव कर रहे हैं. मैं उसे रस्सी कूदने की सलाह देता हूं और इससे निश्चित तौर पर मदद मिलेगी.’

गावस्कर ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे की तारीफ की जो 192 रन के साथ अभी आईपीएल के शीर्ष स्कोरर हैं. उन्होंने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज अब भी भारतीय टीम में वापसी कर सकता है.

उन्होंने कहा, ‘आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए. और में खेलने का क्या फायदा अगर आपको नहीं लगता कि आप अब भी भारत के लिए खेलने में सक्षम हैं. उसे (गंभीर को) प्रदर्शन करते हुए देखकर अच्छा लगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement