IND vs ZIM T20: 'हम भी किसी से कम नहीं'... सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले ठोकी ताल

जिम्बाब्वे के टी20 कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज का एकतरफा दावेदार मानने से इनकार किया है. रजा का कहना है कि भारत और जिम्बाब्वे दोनों के पास सीरीज जीतने का बराबर मौका है.

Advertisement
सिकंदर रजा बोले- भारत से होगी बराबरी की टक्कर. (Photo, AP) सिकंदर रजा बोले- भारत से होगी बराबरी की टक्कर. (Photo, AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • हरारे,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

जिम्बाब्वे के टी20 कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज का एकतरफा प्रबल दावेदार मानने से इनकार किया है. उनका कहना है कि यह सीरीज बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाली होगी, जिसमें दोनों टीमों के पास जीत का बराबर मौका है.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है. जिम्बाब्वे को उम्मीद है कि वह उस भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगा, जो आयरलैंड और इंग्लैंड के निराशाजनक व्हाइट-बॉल दौरे के बाद वापसी की कोशिश में है.

Advertisement

भारत को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराया. वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज भी 1-2 से गंवा बैठी.

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में रजा ने कहा, 'इस सीरीज में दोनों देशों के पास बराबर मौका है. लेकिन एक बात मैं पूरे भरोसे से कह सकता हूं कि जिम्बाब्वे लगातार अच्छा और मनोरंजक क्रिकेट खेल रहा है. इसलिए यह सीरीज भी बेहद रोमांचक होगी.'

इस साल फरवरी में कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. उस हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था. इसके अलावा जिम्बाब्वे इस साल श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को भी हरा चुका है.

Advertisement

136 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके अनुभवी ऑलराउंडर रजा ने कहा, 'जहां तक सीरीज जीतने की बात है, दोनों टीमों के पास बराबर अवसर है.'

उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस समय बदलाव (ट्रांजिशन) के दौर से गुजर रहा है और जिम्बाब्वे की टीम में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. रजा ने कहा, 'भारत ट्रांजिशन के दौर में है और कुछ हद तक जिम्बाब्वे भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह एकतरफा सीरीज होगी.'

सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले 25 और 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेले जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »