'सामने आकर सच बोलें शुभमन गिल!' क्या रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? दिग्गज ने कप्तान से की सस्पेंस खत्म करने की अपील

क्या रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? ये सवाल पिछले कुछ समय से लगातार फैन्स के बीच चर्चाओं में हैं. अब इस पर पूर्व भारतीय दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है.

Advertisement
गिल को लेना होगा बड़ा फैसला (PHOTO: PTI) गिल को लेना होगा बड़ा फैसला (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

भारत के अलावा पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते देखना चाहते हैं. साल 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले रोहित शर्मा का वनडे फॉर्मेट में अभी भी दबदबा बरकरार है.

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे में शतक जड़कर रोहित शर्मा ने एक बार फिर फॉर्म का परिचय दिया. रोहित इसके साथ ही बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर आ गए हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे या नहीं?

Advertisement

भारतीय चयनकर्ताओं के रुख को लेकर लगातार तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, रोहित शर्मा खुद साफ कर चुके हैं कि वे दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं. हाल ही में शतक जड़ आलोचकों को करारा जवाब देने के बाद रोहित ने बाहरी आवाजों को ज्यादा अहमियत नहीं देने की बात कही थी.

कप्तान गिल को मिली दिग्गज की सलाह

अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को एक बेहद अहम सलाह दी है. कैफ का मानना है कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जो माहौल बना हुआ है उसे केवल शुभमन गिल का एक स्पष्ट बयान ही खत्म कर सकता है. कैफ के मुताबिक अगर गिल चाहते हैं कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनें तो उन्हें कप्तान के तौर पर आगे आकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी बात रखनी होगी.

Advertisement

क्या गिल को चाहिए रोहित का साथ?

अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा कि इस समय बहुत भ्रम की स्थिति है, लेकिन अब स्पष्टता आनी जरूरी है. शुभमन गिल को खुद मीडिया के सामने आकर कहना चाहिए कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा टीम में चाहिए. टीम चयन में कप्तान की भूमिका सबसे अहम होती है. कैफ ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि बड़े कप्तानों ने हमेशा अपने अनुभवी खिलाड़ियों का मुश्किल समय में साथ दिया है.

कैफ ने बताया कि जब वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तब सौरव गांगुली ने उन पर भरोसा जताया. महेंद्र सिंह धोनी और खुद रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी कार्यकाल में हमेशा मैच-विनर खिलाड़ियों को बैक किया है. कैफ के मुताबिक अब शुभमन गिल को भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाना होगा और कोच व चयनकर्ताओं को मनाना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »