'तुम सिर्फ मेरे पति नहीं...' शिवम दुबे की एनिवर्सरी पर भावुक हुईं पत्नी अंजुम खान, सरेआम लुटाया प्यार

शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुंबई में शादी की थी. शादी के पांचवें सालगिरह के मौके पर उनकी वाइफ ने एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है. दुबे की पत्नी का यह वीडियो फैन्स के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

Advertisement
फिल्मी है दुबे की लव स्टोरी (X@ anjum1786 and dubeshivam) फिल्मी है दुबे की लव स्टोरी (X@ anjum1786 and dubeshivam)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर है. टी-20 सीरीज में बुरी तरह शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से ठीक पहले भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे चर्चाओं में आ गए हैं. शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

शिवम दुबे की पत्नी का पोस्ट वायरल

अंजुम खान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया. इस वीडियो में शिवम दुबे और उनकी वाइफ के बीच खूबसूरत बॉन्ड के साथ-साथ बेशुमार प्यार दिख रहा है. वहीं दूसरी तरफ वीडियो में कुछ मजेदार और लोटपोट कर देने वाले क्लिप्स भी शामिल हैं. शिवम दुबे की वाइफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार फैंस के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती हैं.

पोस्ट पर लिखा दिल जीतने वाला कैप्शन

उन्होंने इस वीडियो के साथ दिल जीतने वाला कैप्शन भी लिखा. अंजुम खान ने लिखा कि यह रिश्ता हमारी खूबसूरत पुरानी यादों, अंतहीन प्यार, हंसी-मजाक और हर उस अनमोल पल के नाम जो हमने साथ बिताए हैं... तुम न केवल मेरे जीवनसाथी हो, बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हो...अब तक का हमारा यह सफर बेहद खूबसूरत रहा है... और इंशाअल्लाह हमारा यह खूबसूरत सफर हमेशा-हमेशा के लिए यूं ही जारी रहे. हमें शादी की सालगिरह बहुत-बहुत मुबारक हो. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 19 दिन... 6 हार... और आखिरकार पलटी कहानी! वनडे में दिखा टीम इंडिया का असली चेहरा 

फिल्मी रही है लव स्टोरी

अंजुम के इस पोस्ट पर फैन्स लगातार कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं और इस स्टार कपल को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं. बता दें कि शिवम दुबे और अंजुम खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. अलग-अलग धर्मों से होने के कारण दुनिया के विरोध का सामना करने के बावजूद दोनों ने अपने प्यार को चुना. उन्होंने दुनिया की परवाह किए बिना हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए और मुस्लिम परंपरा से निकाह भी किया. शिवम दुबे और उनकी वाइफ ने कई इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी का जिक्र किया है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल? पिच से किसे मिलेगा फायदा! कप्तान गिल का खेलना मुश्किल 

शिवम दुबे से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शिवम दुबे पर मैदान के अंदर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद से दुबे भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की अहम कड़ी बन चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को उनसे एक बार फिर मैच जिताऊ ऑलराउंडर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »