'हैट्रिक मैन' सैम कुरेन ने दोहरा दिया युवराज सिंह का 10 साल पुराना IPL रिकॉर्ड

किंग्स इलेवन पंजाब की तीसरी जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरेन की हैट्रिक का अहम योगदान रहा. आईपीएल-12 की पहली हैट्रिक की बदौलत यह ऑलराउंडर सुर्खियों में है.

Advertisement
सैम कुरेन (फाइल) सैम कुरेन (फाइल)

aajtak.in

  • मोहाली,
  • 02 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

सोमवार रात मोहाली का पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम जश्न में डूब गया. मौजूदा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रनों से जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के सितारे बुलंद हो गए हैं. किंग्स की टीम 4 मैचों में 3 जीत से अंक तालिका में जबर्दस्त उछाल के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने के बाद फिलहाल शीर्ष पर है.

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब की जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरेन की हैट्रिक का अहम योगदान रहा. अपनी हैट्रिक की बदौलत यह ऑलराउंडर सुर्खियों में है. कुरेन ने न सिर्फ आईपीएल-12 की पहली हैट्रिक बनाई, बल्कि आईपीएल में सबसे कम उम्र (20 साल 302 दिन) में हैट्रिक जमाने का कारनामा किया.

मजे की बात यह है कि सैम कुरेन ने युवराज सिंह के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दरअसल, दोनों की हैट्रिक वाले मैच में गजब की समानताएं हैं.

-युवराज और कुरेन: दोनों ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की ओर से खेलते हुए हैट्रिक ली.

-युवराज और कुरेन: दोनों ने उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए पारी की शुरुआत की.

-युवराज  और कुरेन: दोनों ने एक ओवर की लगातार तीन गेंदों पर हैट्रिक नहीं ली, यानी उन्हें अपनी हैट्रिक पूरी करने में दो ओवर लगे.

Advertisement

- युवराज ने पहली बार आईपीएल में पारी की शुरुआत की, जबकि कुरेन अपने टी-20 करियर में पहली बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे.

- युवराज ओर कुरेन ने 1 तारीख को ही कारनामा किया. साथ ही वर्ष में 9 जुड़ा हुआ है. युवराज ने 1 मई 2009 को, जबकि कुरेन 1 अप्रैल 2019 को हैट्रिक जमाई.

युवराज की वो हैट्रिक ऐसे-

-डरबन में 1 मई 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में युवराज ने 12वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट लेने के बाद 14 वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की.

कुरैन की यह हैट्रिक ऐसे-

मोहाली में 1 अप्रैल 2019 को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में सैम कुरेन ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लेने के बाद 20वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की.

खास क्लब में शामिल कुरेन

सैम कुरेन आईपीएल की हैट्रिक के एक खास क्लब में शामिल हो गए. इस क्लब में 'हैट्रिक मैन' अमित मिश्रा और प्रवीण तांबे पहले से शामिल हैं. इनकी एक जैसी बात ये है कि हैट्रिक के दौरान तीनों बल्लेबाज शून्य (0) पर आउट हुए.

आईपीएल- शून्य पर आउट कर हैट्रिक

Advertisement

अमित मिश्रा (SRH) vs PWI 2013 में

प्रवीण तांबे (RR) vs KKR 2014 में

सैम कुरेन (KXIP) vs DC 2019 में

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »