'हारना ठीक है, लेकिन चीटिंग और शॉर्टकट कभी नहीं!' CJP प्रोटेस्ट के बीच सचिन तेंदुलकर ने उठाई ईमानदारी की आवाज

देश भर में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा और राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. अब इस मामले पर सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल ने भी चुप्पी तोड़ दी है. इससे पहले युवराज सिंह और शिखर धवन ने भी CJP प्रोटेस्ट पर अपनी बात रखी थी.

Advertisement
सचिन ने कही दिल जीतने वाली बात (PHOTO- PTI) सचिन ने कही दिल जीतने वाली बात (PHOTO- PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में गुस्सा उबल रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया है. सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के दूसरे राज्यों से भी बड़ी तादाद में छात्र जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा पटना और मुंबई की सड़कों पर भी छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इस मामले पर अब बॉलीवुड और खेल जगत के कई दिग्गजों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.   

Advertisement

प्रोटेस्ट पर सचिन ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस मुद्दे पर बेबाक राय रखी है. सचिन तेंदुलकर ने जहां छात्रों के दर्द को समझते हुए उनके गुस्से का सपोर्ट किया. वहीं आंदोलन के बीच जीवन की एक बड़ी सीख भी दे दी. उन्होंने देश के युवाओं का समर्थन करते हुए समाज और प्रशासन को उनकी नैतिक जिम्मेदारी की याद दिलाई.

'असफलता कबूल है, लेकिन धोखाधड़ी नहीं'

सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं को लेकर बड़ी बात कही है. सचिन ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि असफल हो जाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन चीटिंग या छल करना बिल्कुल गलत है. जो समाज प्रयास के बजाय केवल परिणाम को प्राथमिकता देता है, वह योग्यता की जगह शार्टकट तलाशने लगता है.

Advertisement

छात्रों का दर्द जायज

उन्होंने आगे लिखा कि आज जब छात्रों को लगता है कि उनकी कड़ी मेहनत का फल नहीं मिला तो उनकी निराशा स्वाभाविक है. हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें दोबारा ऐसा न महसूस हो. अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूलों और प्रशासकों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं के सपनों की रक्षा करें और ऐसा माहौल बनाएं जहां केवल ईमानदारी और योग्यता की जीत हो.

शुभमन गिल ने भी किया सपोर्ट

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर जारी देश के युवाओं और छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सपोर्ट किया है. गिल ने लिखा कि हमारी युवा पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और देश के भविष्य को संवारने का पूरा हक है. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र के निर्माण की असली ताकत है और इस मामले में हर छात्र के हित, आपसी सम्मान व सहानुभूति को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए.

दूसरी ओर पेपर लीक और शिक्षा संबंधी अन्य विवादों को लेकर राजनीति गर्म है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों की मांग दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की बात कही है. इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »